मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
10-Jul-2024 04:40 PM
By First Bihar
MUNGER: शराबी पति की करतूत से परेशान एक महिला तीन दिन पहले घर छोड़कर चली गयी थी। पति की मारपीट से तंग आकर तीन बच्चों को घर पर छोड़कर वो कही चली। लेकिन तीन दिन के बाद उसकी लाश घर के बाहर कुएं से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतका के परिजनों ने बताया कि उसका पति शराबी है जो अक्सर पत्नी की पिटाई किया करता था। पति के रवैय्ये से तंग आकर वह घर छोड़कर कही चली गयी थी। लेकिन आज उसकी लाश घर के पास कुएं से मिला है। इस घटना से मृतका के मायके वाले काफी सदमें में हैं वही मां की शव को देख बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना सफियाबाद थाना क्षेत्र के हलमपुर गांव का है जहां पति की पिटाई से तंग आकर अपने तीन बच्चो को छोड़कर तीन दिन पहले महिला कही चली गयी थी। मायके वालों को जब पता चला तो वो उसकी तलाश में जुट गये लेकिन तीन दिन के बाद उसकी लाश घर के बाहर कुएं से मिलने के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया।
बताया जाता है कि 25 वर्षीया मृतका सपना देवी बेगूसराय की रहने वाली थी। उसकी शादी वर्ष 2016 में हलमपुर गांव निवासी मुकेश के साथ हुआ था। शुरू में तो सब कुछ ठीक ठाक रहा उसके तीन बच्चे भी हुए लेकिन वो पति के शराब पीने की आदत से काफी परेशान रहती थी। वह रोज शराब पीकर आता और सपन की पिटाई किया करता था। पति की पिटाई से तंग आकर वह तीन दिन पहले घर छोड़ कही चली गई और जब इस बात की सूचना मृतका के परिजनों को लगा तो वो मुंगेर पहुंच थाने को इस बात की सूचना दी।
बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार थाने में परिजनों ने लगाई। जब पुलिस ने खोजबीन शुरू की तब मृतका का शव कुएं से बरामद किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुएं से शव को बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव को मायके वालों के हवाले कर दिया। वही फरार पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।