Bihar Crime News: रेप के बाद हुई थी महिला की हत्या, वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी अरेस्ट Bihar Politics: बिहार में कांग्रेस के बागी नेताओं पर एक्शन शुरू, पूर्व विधायक समेत दो नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला Bihar Politics: बिहार में कांग्रेस के बागी नेताओं पर एक्शन शुरू, पूर्व विधायक समेत दो नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला Bihar Crime News: फर्जी ‘अग्नि एप’ से 1.13 करोड़ ठगी का मास्टरमाइंड हरियाणा से गिरफ्तार, बिहार में साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन Bihar Crime News: फर्जी ‘अग्नि एप’ से 1.13 करोड़ ठगी का मास्टरमाइंड हरियाणा से गिरफ्तार, बिहार में साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन Success Story: पिता बेचते थे फल, बेटे ने खड़ी कर दी 400 करोड़ की कंपनी; जानिए कैसे बदली किस्मत Bihar News: CCTV कैमरों से लैस होंगे बिहार के सभी 537 अंचल कार्यालय, सरकार ने जारी किए 6.71 करोड़; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? Bihar News: CCTV कैमरों से लैस होंगे बिहार के सभी 537 अंचल कार्यालय, सरकार ने जारी किए 6.71 करोड़; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? Bihar News: 72 घंटा के लिए सील रहेगी भारत-नेपाल सीमा, सामने आई यह बड़ी वजह Bihar News: 72 घंटा के लिए सील रहेगी भारत-नेपाल सीमा, सामने आई यह बड़ी वजह
14-Apr-2023 08:16 AM
By First Bihar
PATNA : अगर आप ट्रेन में सफर करने के शौकीन हैं तो यह आपके लिए काम की खबर है। पूर्व मध्य रेलवे ने उत्तर बिहार से पटना आने जाने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब कल से पटना से मोतिहारी जाने वाले रेल यात्रियों के लिए नई ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए बापूधाम मोतिहारी और पाटलिपुत्र के बीच एक जोड़ी नई मेमू इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन करने का निर्णय लिया है।
दरअसल, पूर्व मध्य रेलवे आज यानी 15 अप्रैल को बड़ी खुशखबरी देने जा रही है। रेलवे ने उद्घाटन स्पेशल के रूप में गाड़ी सं. 05556 बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र स्पेशल बापूधाम मोतिहारी से शाम तीन बजे खुलेगी और 8.00 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी। इसके साथ ही गाड़ी सं. 15556/15555 बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र -बापूधाम मोतिहारी मेमू इंटरसिटी एक्सप्रेस का नियमित परिचालन 16 अप्रैल से किया जायेगा।
इसको लेकर सीपीआरओ वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि गाड़ी सं. 15556 बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र मेमू इंटरसिटी एक्सप्रेस 16 अप्रैल से प्रतिदिन बापूधाम मोतिहारी से सुबह 06.00 बजे खुलकर 06.08 बजे जीवधारा, 06.20 बजे पिपरा, 06.33 बजे चकिया, 06.45 बजे मेहसी, 07.30 बजे मुजफ्फरपुर, 07.48 बजे रामदयालु नगर, 08.45 बजे हाजीपुर, 09.00 बजे सोनपुर से दिन 09.30 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी।
वहीं, वापसी में, गाड़ी सं. 15555 पाटलिपुत्र-बापूधाम मोतिहारी मेमू इंटरसिटी एक्सप्रेस 16 अप्रैल से प्रतिदिन पाटलिपुत्र से शाम 7.00 बजे खुलकर 7.33 बजे सोनपुर, 7.50 बजे हाजीपुर, 8.50 बजे मुजफ्फरपुर 10.30 बजे मोतिहारी पहुंचेगी ।