ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / बिहार: सड़क पार कर रही महिला को ट्रक ने उड़ाया, सामने आया मौत...

बिहार: सड़क पार कर रही महिला को ट्रक ने उड़ाया, सामने आया मौत का LIVE वीडियो

21-Jul-2024 09:37 AM

By First Bihar

ARA: बिहार में गाड़ियों की तेज रफ्तार की चपेट में आकर लोग असमय ही मौत के शिकार हो रहे हैं। हर दिन राज्य के अलग-अलग हिस्सों से सड़क हादसों में मौत की खबरे सामने आ रही हैं। ताजा मामला भोजपुर के आरा से सामने आया है, जहां तेज रफ्तर ट्रक ने सड़क पार कर रही महिला को रौंद डाला। महिला की मौत का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।


दरअसल, घटना बिहियां-बिहटा स्टेट हाइवे पर इमादपुर थाना क्षेत्र के राजपुर गांव की है। मृतक महिला की पहचान राजपुर गांव निवासी भईया राम सिंह की 65 साल की पत्नी लालमोती देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि लालमोती देवी किसी काम से सड़क पार कर रोड के उस तरफ जाने की कोशिश कर रही थी। जैसे ही वह बीत सड़क पर पहुंची, तेज रफ्तार ट्रक ने उसे उड़ा दिया।


इस हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में ग्रामीणों ने लालमोती देवी को इलाज के लिए पीएचसी लेकर भागे लेकर बीच रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सीसीटीवी में हादसे की तस्वीरें कैद हुई हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कैसे ट्रक ने लालमोती देवी को टक्कर मार दी है। घटना से गुस्साए परिजनों ने सड़क जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया।


सड़क जाम के कारण एसएच पर यातायात घंटों बाधित हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझा बुझाकर हंगामें को शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।