मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार Crime News: सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस; सर्च ऑपरेशन जारी Crime News: सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस; सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: बिहार के इस थाने पर जन संवाद के दौरान किन्नरों का हंगामा, छेड़खानी के विरोध में किया बवाल; पुलिस पर लगाए यह आरोप T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले भारत को झटका, हर्षित राणा की प्लेइंग 11 में शामिल होने पर संकट बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका Vigilance Raid : पटना में निगरानी की रेड, नियोजन भवन में 5 लाख ररुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए बड़े अधिकारी, पढ़िए किस काम के किया था पैसों का डिमांड बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर
20-Mar-2024 03:01 PM
By First Bihar
MUNGER: बिहार में गाड़ियों की तेज रफ्तार की चपेट में आकर हर दिन लोग मौत के शिकार हो रहे हैं। ताजा मामला मुंगेर से सामने आया है, जहां अनियंत्रित ट्रक ने स्कूटी सवार पूर्व सैनिक समेत दो लोगों को रौंद डाला जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया।
जानकारी के अनुसार, हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के हवेली खड़गपुर-बरियारपुर मुख्य मार्ग पर भोमसी पुल के पास तेज रफ्तार ट्रक के धक्के से स्कूटी सवार दो व्यक्ति की मौत हो गई। मृतकों में मुजफ्फरगंज निवासी मुन्ना तांती और रिटायर्ड आर्मी जवान अमर चौधरी शामिल हैं। दोनों स्कूटी से खड़गपुर बाजार घर के लिए टाइल्स खरीदने जा रहा थे। उसी दौरान भोमासी पुल के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में स्कूटी पर सवार टाइल्स मिस्त्री की मौत घटना स्थल पर ही हो गई जबकि रिटायर्ड आर्मी जवान अमर चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें ग्रामीण अस्पताल लेकर भागे लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने खड़गपुर-बरियारपुर मार्ग को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया।