बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार
17-Oct-2022 03:16 PM
PATNA : लोजपा ( रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान सोमवार को देश की राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक किया। इस बैठक में उन्होंने अपने पार्टी नेताओं को एकजुटता की शपथ दिलाई। वहीं, इसी दौरान उन्होंने अपने पार्टी का प्रस्ताव भी जारी किया। इस प्रस्ताव में उन्होंने मुख्य रूप से बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है।
चिराग ने अपने प्रस्ताव में कहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा व गलत नीतियों से बिहार व बिहारी का बहुत नुकसान किए है। इसके परिणाम स्वरूप बिहार में अपराध व भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर है। उन्होंने प्रस्ताव पारित कर कहा है कि हमारी पार्टी केन्द्र सरकार से बिहार सरकार को भंग कर बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग करती है। इसके आलावा उन्होंने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) यह प्रस्ताव पारित करती है कि देश में सामाजिक व आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग से आने वाले लोगों की नियुक्ति न्यायपालिका के उच्च पदों पर हो सके, इसके लिए भारतीय न्यायिक सेवा प्रणाली को जल्द लागू किया जाए।
इसके साथ ही उन्होंने केन्द्र सरकार व भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यह भी मांग रखी है कि हमारे नेता राम विलास पासवान जी को देश के सर्वोच्च सम्मान "भारत रत्न' से सम्मानित कर देश के करोडों कमजोरों व दलितों की अभिलाषा को पूरा करें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जल्द ही राम विलास पासवान की प्रतिमा देश के हर प्रदेश में लगाने का काम लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के द्वारा किया जाएगा।
इसके आलावा उन्होंने राष्ट्रीय युवा आयोग के गठन की मांगकी है। इसके पीछें उन्होंने अपना तर्क देते हुए कहा कि भारत की एक बड़ी आबादी युवाओं की है, आने वाले दिनों में भारत के युवा देश की ताकत बने इसके लिए युवाओं से जुड़ी हुई हर समस्या का समाधान ढूंढना होगा। इसी कारण युवाओं की बेहतर शिक्षा और विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर तलाशने के लिए लोजपा (राम विलास) केन्द्र सरकार से देश में एक राष्ट्रीय युवा आयोग के गठन की मांग करती है।