Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव
20-Aug-2023 04:47 PM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI: तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने वालों पर कार्रवाई का दावा पुलिस करती है इसके बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। बिहार में रफ्तार का कहर जारी है। लोग तेज गति से गाड़ी चलाते हैं और इसका खामियाजा दूसरों को भुगतना पड़ रहा है। ताजा मामला सीतामढ़ी का है जहां तेज रफ्तार से जा रही पिकअप वैन ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया है जिससे पति-पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि उनका बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
आनन-फानन में घायल बच्चे को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान सोनबरसा थाना क्षेत्र के राजवाड़ा मुसहरनिया गांव निवासी 45 वर्षीय सिकंदर बैठा और उनकी पत्नी 40 वर्षीया उर्मिला देवी के रूप में हुई है। वही घायल बच्चे की पहचान 3 वर्षीय गोलू कुमार के रूप में हुई है।
भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। बाइक सवार को रौंदते हुए पिकअप वैन चाल मौके से फरार हो गया। पिकअप वैन की रफ्तार तेज थी जिसके कारण अनियंत्रित होकर ड्राइवर ने बाइक सवार को रौंद दिया। दोनों पति-पत्नी अपने बच्चे का इलाज कराकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गये। तेज रफ्तार पिकअप वैन ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया जिससे पति पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है।
स्थानीय लोगों ने बच्चे को पास के अस्पताल में भर्ती कराया है जहां वह जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पिकअप वैन का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस घटना से इलाके के लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। गुस्साएं लोगों ने पिकअप वैन चालक को गिरफ्तार करने की मांग की है। इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है।