ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए

बिहार में पूर्व मुखिया और उसके भाई की दबंगई : छेड़खानी का विरोध करने पर युवक को मारी गोली

10-May-2024 04:30 PM

By Ajit Kumar

JEHANABAD : जहानाबाद में एक पूर्व मुखिया की दबंगई सामने आई है। महिला के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर आरोपी पूर्व मुखिया ने एक युवक को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।


दरअसल, ओकरी थानाक्षेत्र के अरहिट गांव में सुनील कुमार को उसके पड़ोसी ने ही गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में घायल युवक को इलाज के लिए ओकरी प्राथमिक उपचार केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।


गोली मारने का आरोप पंचायत के पूर्व मुखिया पर लगा है। पीड़ित ने बताया कि उसने अपने रिश्ते में लगने वाली बहन की शादी गांव के ही एक लड़के से कराई थी। लड़की का पति चार भाई है और सब लोग सीधे-साधे हैं। गांव का पूर्व मुखिया और उसका भाई अक्सर गंदे इशारे कर लड़की को अपने पास बुलाते थे। 


इसकी जानकारी मिलने के बाद युवक ने पूर्व मुखिया और उसके भाई को ऐसा करने से मना किया तो वह भड़क गया और गाली गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते बात बढ़ गई और पूर्व मुखिया के भाई ने पिस्टल निकाल लिया। जब उसके हाथ से पिस्टल छीनने की कोशिश की गई तो पूर्व मुखिया ने गोली चला दी। गोली युवक के पैर में लगी है। फिलहाल सदर अस्पताल में पीड़ित युवक का इलाज चल रहा है।