ब्रेकिंग न्यूज़

धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप

बिहार में प्रिंसिपल के ट्रांसफर के बाद भारी बवाल, स्कूली छात्रों ने फूंक दी हेडमास्टर की बाइक

19-Sep-2023 07:59 PM

By First Bihar

BETTIAH: खबर पश्चिम चंपारण के बेतिया से आ रही है, जहां एक स्कूल के प्रिंसिपल के ट्रांसफर से नाराज छात्रों ने जमकर बवाल किया। तबादले से गुस्साए छात्रों ने सड़क जाम कर दिया और हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे डीपीओ ने दो छात्रों की पिटाई कर दी, जिससे नाराज छात्रों ने नए हेडमास्टर की बाइक को आग के हवाले कर दिया। घटना बैरिया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय पखनाहा की है।


बताया जा रहा है कि बैरिया के राजकीय मध्य विद्यालय पखनाहा में प्राचार्य के पद पर तैनात जितेंद्र कुमार का दूसरे स्कूल में तबादला कर दिया गया था। प्रिंसिपल के तबादले की बात सुनकर छात्र आक्रोशित हो गए और सड़क जाम कर प्रदर्शन करने लगे। छात्रों के हंगामे की जानकारी मिलते ही डीपीओ कुणाल गौरव मौके पर पहुंच गए और छात्रों को समझाने की कोशिश की।


डीपीओ के समझाने के बावजूद जब छात्र नहीं माने तो छात्रों की पिटाई शुरू कर दी, जिसमें दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद छात्रों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और देखते ही देखते पूरा स्कूल रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। गुस्साए छात्रों ने नए हेडमास्टर की बाइक को आग के हवाले कर दिया और जमकर नारेबाजी की। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से समझा बुझाकर छात्रों को शांत कराया।