ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार : प्रेमी-प्रेमिका ने घर से भागकर रचाई शादी : थाने में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

26-May-2024 11:37 AM

By First Bihar

MUNGER : मुंगेर में एक प्रेमी युगल ने घर से भाग कर शादी रचा ली। परिजनों के डर से दोनों महिला थाना पहुंचे और पुलिस से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है। इसी दौरान लड़की और लड़का के परिजन भी थाने पहुंच गये और थाना में करीब दो घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। इस दौरान दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहे। बाद में पुलिस ने समझा-बुझाकर किसी तरह मामले को शांत कराया है।


जानकारी के मुताबिक, कासिम बाजार क्षेत्र के चंदनबाग नया टोला निवासी ओमप्रकाश साह किराये के मकान में रहते हैं। उसके बेटे गुड्डू कुमार का पड़ोस की ही गोपी राम की बेटी खुशबू कुमारी से पिछले कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान दोनों ने साथ में जीने-मरने की कसमें खा ली। दोनों ने भाग कर शादी कर ली और घर जाने के बजाय दोनों महिला थाने पहुंच गये। 


लड़की ने महिला थानाध्यक्ष को बताया कि वह दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से शादी की है। लेकिन घर वालों को यह शादी मंजूर नहीं है। कुछ ही देर में लड़की और लड़का के परिजन भी थाना पहुंच गये। जिन्होंने थाना के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया। जिसके कारण वहां पर विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो गयी। पुलिस ने सख्ती दिखाई तो परिवार के लोग शांत हो गए। थानाध्यक्ष ने दोनों के पिता को बुलाया और दोनों के बीच समझौता करा दिया है।