बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
04-May-2021 04:01 PM
SIWAN : बिहार के सीवान जिले से एक बार फिर तेजाब कांड जैसी घटना दोहराई गई. दरअसल, पुलिस को तेजाब से जले युवक का शव मिला जिसके बाद इलाके में सनसनी मच गई. मामले की जानकारी जैसे ही स्थानीय लोगों को मिली तो हड़कंप मच गया. मृतक की डेड बॉडी देखने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई.
मामला सीवान जिले के जीबीनगर थाना के नथनपुरा चंवर का बताया जा रहा है जहां तेजाब से जले एक युवक का शव बरामद किया गया. मृतक की पहचान तरवारा बाजार स्थित सरगम आर्केस्ट्रा के संचालक मंटू कुमार के रूप में हुई. मृतक मंटू नथनपुरा गांव का ही रहने वाला था. वो पिछले कई सालों से विभिन्न ऑर्केस्ट्रा पार्टी में रहकर काम करता था. इसी बीच उसने खुद का अपना ऑर्केस्ट्रा म्यूजिकल ग्रुप बना लिया था जो इलाके में काफी मशहूर है. सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने तुरंत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई.
जानकारी के अनुसार, नथनपुरा गांव के चंवर में गांव के कुछ युवक शौच के लिए गए थे. तभी उनकी नजर एक युवक के शव पर पड़ी. इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना थाने में दी. जीबीनगर थाने के इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि इसकी हत्या कैसे की गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस संबंध में मंटू के कुछ करीबियों से पूछताछ कर पुलिस अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.