बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट
29-May-2020 03:32 PM
PATNA : बिहार में मॉनसून की 15 जून को इंट्री हो सकती है। दिल्ली स्थित भारत मौसम विज्ञान विभाग ने ये अनुमान लगाया है। मौसम विभाग के मुताबिक सबसे पहले मॉनसून केरल में एंट्री करेगा। केरल में 1 जून को मॉनसून की बारिश होगी। वहीं दिल्ली पहुंचने में मॉनसून को 30 जून तक का समय लग सकता है। अगले महीने जल्द ही तपती गर्मी से लोगों को राहत मिल सकती है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के नये अलर्ट के मुताबिक चक्रवाती स्थिति बनने की वजह से दक्षिण पश्चिम मॉनसून केरल में एक जून को दस्तक दे सकता है। बंगाल की खाड़ी पर चक्रवाती स्थिति बनने के कारण मॉनसून को अपने समय पर देश के अंदर केरल के रास्ते इंट्री करने की पूरी संभावना है। मौसम विभाग ने इस बार देश में सामान्य बारिश का अनुमान जताया है।
मौसम विभाग ने बिहार और झारखंड में 15 जून को मॉनसून के पहुंचने की संभावना जताई है। वहीं गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भी 15 जून को मॉनसून की इंट्री हो सकती है। मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में, पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 20 जून को मॉनसून दस्तक दे सकता है। 25 जून तक पूरे यूपी, जम्मू-कश्मीर, गुजरात और हिमाचल में मॉनसून के छा जाने की संभावना है। सबसे आखिरी में मॉनसून राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में 30 जून तक पहुंच सकता है। इससे थोड़ा पहले दे की राजधानी दिल्ली में 25 जून तक मॉनसून इंट्री मार सकता है।