बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प
10-Jul-2023 09:11 AM
By First Bihar
KATIHAR: इस वक्त की बड़ी खबर कटिहार से आ रही है, जहां सावन की पहली सोमवारी को बड़ा हादसा हुआ है। गंगा घाट पर जल भरने से पहले स्नान करने के दौरान तीन किशोर समेत चार लोगों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है।
बताया जा रहा है कि सावन की पहली सोमवारी के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु काढ़ागोला गंगा घाट पर जल भरने के लिए पहुंचे हैं। इसी दौरान खेरिया गांव के लोग भी जल भरने के लिए पहुंचे थे। जल भरने से पहले सभी गंगा में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान 6 लोग गंगा में डूब गए।
इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। घाट पर मौजूद गोताखोरों ने दो लोगों को तो बचा लिया लेकिन तीन किशोर समेत चार लोगों की डूबने से मौत हो गई। इस हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी के शवों को गंगा से बरामद कर लिया है।