Bihar Assembly News : बिहार विधानमंडल का 10वां दिन आज, लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष Land for Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस में आज सुनवाई, लालू प्रसाद यादव परिवार समेत 41 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल Bihar Budget 2026 : इतने हज़ार करोड़ रुपए सिर्फ सैलरी में बाटेंगी नीतीश सरकार , ताबड़तोड़ भर्तियों से बढ़ा खर्च Bihar Teacher Rules : बिहार में टीईटी खत्म, अब प्राइमरी टीचर बनने के लिए बस करना होगा यह काम; सीधे मिलेगी नौकरी Katihar fire incident : कटिहार में 500 दुकानें जली, 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान; सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग Bihar weather : बिहार में बदल रहा मौसम, धूप तेज होने से बढ़ेगा तापमान; मौसम विभाग का अलर्ट Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा
31-Dec-2021 08:56 PM
PATNA : कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सीएम नीतीश ने आज पटना में हाई लेवल मीटिंग की है. बैठक में उन्होंने निर्देश दिया है कि ओमिक्रोन की जाँच के लिए राज्य में ही व्यवस्था की जाए. उन्होंने निर्देश दिया है कि कोरोना संक्रमण में बढ़ोतरी देखी जा रही है. इसपर कड़ी नजर रखी जाए. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि सभी मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों के साथ साथ जिला अस्पताल और अनुमंडल अस्पतालों में भी पूरी तैयारी रखी जाए.
साथ ही ऑक्सीजन और दवा की पर्याप्त उपलब्धता रखने के साथ साथ टेक्नीशियन और पूरी मेडिकल टीम को अलर्ट मोड पर रखा जाए. उन्होंने यह भी कहा कि आज 10 करोड़ कोरोना टीका का डोज दिया जा चूका है. यह ख़ुशी की बात है. सीएम ने कोरोना के प्रति सभी लोगों को सजग और सचेत रहने का निर्देश दिया है.
समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से कोरोना के बढ़ते मामले तथा उससे बचाव को लेकर की जा रही तैयारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने देश में ओमिक्रोन की राज्यवार स्थिति, राज्य में पिछले आठ दिनों का प्रतिदिन टेस्टिंग और पाजिविटी रेट आदि के संबंध में जानकारी दी. स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव ने बताया कि सभी जिलों के लिये नोडल ऑफिसर बनाये गये हैं, जो एक-एक चीज पर नजर रखेंगे. मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार स्पीड पोस्ट के माध्यम से कोविड होम आइसोलेशन मेडिकल कीट लोगों के घर तक पहुँचाया जायेगा.