पिता बनने के अफवाह पर तेजप्रताप ने दी सफाई, कहा..मेरी एक ही गो बेटी है, उसका नाम कात्यायनी है तेजप्रताप ने जयचंदों के नाम का किया खुलासा, पिता बनने की अफवाहों को झूठा बताया, कहा..मिस्टर रौशन मेरी हत्या करवाना चाहता है BIHAR: बारात में हंगामा करने पर युवक को पेड़ में बांधकर पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कुमार प्रबोध का ब्लॉग: पप्पू यादव खुद के लिए कब खड़े होंगे? भीड़ और भरोसे का फर्क समझना ही होगा अरवल में भीषण सड़क हादसा: शिव चर्चा से लौट रहे श्रद्धालुओं का ऑटो ट्रक से टकराया, दो महिलाओं की मौत बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर तेजस्वी यादव ने NDA सरकार को घेरा, कहा..अपराधियों और सत्ताधारी नेताओं के गठबंधन में पीस रही जनता मुजफ्फरपुर में राइफल क्लब का उद्घाटन: युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी के अवसर समस्तीपुर में कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा पुलिस की वर्दी में रील बनाना पड़ गया महंगा, 4 वीडियो क्रिएटर गिरफ्तार बिहार में जमीन खरीदना होगा महंगा!, अप्रैल से निबंधन दर में चार गुना बढ़ोतरी की संभावना, MVR भी बढ़ेगा
03-Aug-2023 05:21 PM
By First Bihar
PATNA : नीतीश कुमार डर गए हैं। उनका बिहार में जमानत जब्त हो जाएगा। उनको कोई जानता भी है, क्या लेकर जाएंगे बिहार से। इनके पास लोगों को बताने के लिए हैं की क्या, इनसे तो बिहार सही से संभल ही नहीं रहा है। कौन सा मॉडल लेकर जाएंगे बिहार से बाहर। यह बातें बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से यूपी के फूलपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा पर कही है।
सम्राट चौधरी ने कहा है कि - नीतीश कुमार जी को बिहार में डर लग रहा है। तब न भागकर दूसरे प्रदेश की बात कर रहे हैं। उनको पूछ के रहा है, पहचानता कौन है यूपी में इनको। नीतीश कुमार जी कौन सा मॉडल लेकर वहां जाएंगे। बिहार में भरस्टचार बढ़ रहा है नीतीश कुमार के सरकार के अंदर। कानून का राज ख़त्म होने को आ गया है। यहां तो गुंडों का राज हो गया है। अपराधीकरण हो गया है। बालू माफियाओं का राज, शराब माफिया का राज है। नीतीश कुमार यही मॉडल लेकर यूपी जाएंगे। वहां तो छोड़ दीजिए इनका बिहार में ही जमानत जब्त हो जाएगा।
दरअसल, राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा तेज है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के फूलपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि नीतीश कुमार की तरफ से कोई घोषणा नहीं की गई है, लेकिन उनके मंत्री और उत्तर प्रदेश के जेडीयू प्रभारी श्रवण कुमार ने यह कहा है कि- फूलपुर के साथ उत्तर प्रदेश के कई सीटों पर जेडीयू का जनाधार है और वहां के लोगों की मांग है कि नीतीश कुमार उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़े। अब इसी बयान को लेकर सियासत गर्म हो गई है। जिसके बाद सम्राट ने नीतीश कुमार को चुनौती देते हुए कहा है कि - अगर उनको ताकत है तो बिहार में किसी जगह से चुनाव लड़ कर दिखाएं और उसमें जीत हासिल करके दिखाएं।