BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र
30-Jun-2020 06:36 PM
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले NDA के कुनबे के बिखरने का खतरा बढ़ता जा रहा है. बीजेपी की कोशिशों के बावजूद बात संभलती नहीं दिख रही है. लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बीजेपी और जेडीयू के सामने बड़ी शर्त रख दी है. सवाल ये उठ रहा है कि क्या बिहार में मुख्यमंत्री पद के दावेदार घोषित किये जा चुके नीतीश कुमार अपने ‘ईगो’ को छोड़ेंगे. अगर नीतीश नहीं बदले तो बीजेपी-जेडीयू को बड़ा नुकसान हो सकता है.
चिराग की बड़ी शर्त
दरअसल परसो यानि रविवार की रात बीजेपी के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव चिराग पासवान से मिलने उनके घऱ पहुंचे थे. बीजेपी को चिराग पासवान के नाराज होने की खबर मिली थी और उसके बाद भूपेंद्र यादव चिराग से मिलने पहुंचे थे. एलजेपी के सूत्र बता रहे हैं कि चिराग पासवान ने भूपेंद्र यादव के सामने बिहार चुनाव को लेकर अपनी शर्त रख दी है. जानकारों के मुताबिक भूपेंद्र यादव सीटों पर बात करने पहुंचे थे. लेकिन चिराग पासवान ने उनसे सीटों के बंटवारे पर कोई बात ही नहीं की.
क्या चाहते हैं चिराग
अंदरखाने से जो खबर आ रही है उसके मुताबिक चिराग पासवान ने भूपेंद्र यादव के सामने बिहार चुनाव को लेकर अपनी शर्त रखी. उन्होंने साफ साफ कहा कि अगर बिहार चुनाव में तीन पार्टियां मिल कर चुनाव लडने जा रही हैं तो NDA के एजेंडे में तीनों पार्टियों की नीति शामिल होनी चाहिये. चिराग पासवान ने कहा कि बिहार के विकास को लेकर उन्होंने बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट विजन तैयार कराया है. उनके विजन को एनडीए के एजेंडे में शामिल किया जाना चाहिये. चिराग ने कहा कि अगर बिहार चुनाव में तीन पार्टियां मिल कर चुनाव लड़ेंगी और सरकार बनेगी तो एजेंडा भी साझा होगा. अगर सरकार बने तो कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के आधार पर उसे चलाने की बात पहले से तय होनी चाहिये.
क्या नीतीश छोड़ेंगे अपना ईगो
चिराग पासवान ने बीजेपी को अपना साफ साफ बता दिया है. उनका कहना है कि देश में NDA की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी है. बीजेपी को ये सुनिश्चित करना चाहिये कि गठबंधन की सभा पार्टियों का सम्मान हो. बिहार में किसी खास व्यक्ति की नीति पर सरकार नहीं चल सकती. अब सवाल ये उठ रहा है कि क्या नीतीश कुमार अपना ईगो छोड़ेंगे. दरअसल नीतीश कुमार बिहार में अपने एजेंडे पर सरकार और NDA को चलाना चाहते हैं. जनता के बीच मैसेज ये जा रहा है कि बिहार में बीजेपी ने नीतीश कुमार के सामने सरेंडर कर दिया है. उधर चिराग दबाव बना रहे हैं कि बीजेपी बिहार में निर्णायक भूमिका में आये और गठबंधन को सही तरीके से चलाये.
चिराग ने पल्ला झाड़ा तो हो सकता है बड़ा नुकसान
दरअसल सियासी गलियारे में पहले से ये चर्चा होती रही है कि नीतीश कुमार चिराग पासवान को निपटाना चाह रहे हैं. इसके उदाहरण लगातार सामने आते रहे हैं. लेकिन अब चिराग पासवान ने तेवर सख्त कर लिये हैं. चिराग पासवान के कड़े तेवर के बाद सबसे ज्यादा उत्सुकता RJD-कांग्रेस के खेमे में है. RJD जानती है कि अगर चिराग पासवान ने पाला बदला तो बिहार चुनाव में उसे बड़ा फायदा हो सकता है. सियासी गलियारे में ये भी चर्चा है कि RJD ने चिराग पासवान को 50 सीटों देने का ऑफर भी पहुंचवाया है. हालांकि अब तक लोक जनशक्ति पार्टी ने कोई जवाब नहीं दिया है. कल तेजस्वी यादव ने भी इशारों में कहा कि वे चिराग की रोशनी पाने के लिए तैयार हैं.
बीजेपी को भी होगा नुकसान
दरअसल पूरे देश में बीजेपी को दलितों का दुश्मन साबित करने की मुहिम चली हुई है. ऐसे वक्त में रामविलास पासवान NDA में सबसे प्रमुख दलित चेहरा हैं. रामविलास पासवान और चिराग पासवान का पाला बदलना बीजेपी को देश के दूसरे राज्यों में भी नुकसान पहुंचा सकता है.