गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
23-Aug-2024 07:50 PM
By mritunjay
ARWAL: बिहार के अरवल में बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक तेज रफ्तार ऑटो उफनते नाले में गिर गया। जिससे उसपर सवार तीन बच्चे और उनके मां-बाप गहरे पानी में चले गए। पति-पत्नी की जान तो बच गई लेकिन उनके तीनों बच्चे पानी में बह गए हैं। तीनों बच्चों को बरामद करने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घटना तेरा-करपी मार्ग पर स्थित जयमंगल बीघा गांव के पास की है।
तीनों लापता बच्चो की पहचान तेरा गांव निवासी पंकज कुमार की 11 साल की बेटी पल्लवी, 8 साल की पम्मी और 6 साल का बेटा हर्ष राज शामिल हैं। बताया जा रहा है कि रक्षाबंधन के मौके पर पूरा परिवार परगांव आया हुआ था। सभी वापस जहानाबाद लौट रहे थे। इसी दौरान ऑटो चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और सभी ई-रिक्शा समेत उफनते नाले में जा गिरे।
पंकज कुमार और उनकी पत्नी ने नाले में लटक रहे बांस को पकड़ कर अपनी जान बचा ली और ई रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया जबकि तीनों बच्चे पानी में बह गए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे हैं और बच्चों को बरामद करने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। उधर, बच्चों के माता-पिता का रो रोकर बुरा हाल है। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है।