Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर
24-Sep-2023 02:15 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार में डेंगू मरीजों का आंकड़ा चार हजार पार कर गया है। राज्य में हर दिन सैकड़ों मरीज मिल रहे हैं। सूबे में अबतक 4168 डेंगू के मरीज मिल चुके हैं। इसमें केवल सितम्बर महीने में 3893 मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार भागलपुर में 20, सारण में 18, मुंगेर व नवादा में 17-17, वैशाली में 13 मरीज मिले हैं। राज्य के 12 मेडिकल कॉलेजों में अभी 261 मरीजों का उपचार चल रहा है। इसी कड़ी में अब जो जानकारी निकल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक बिहार सरकार की मंत्री भी डेंगू से बीमार हो गई है।
दरअसल, बिहार सरकार की परिवहन मंत्री शिला मंडल डेंगू पीड़ित हो गई हैं। जिसके बाद उनका राजधानी के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। शिला मंडल के बीमार होने की सूचना मिलने के साथ ही सूबे से स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव उनसे मुलाकात करने पहुंचे हैं। इस बात की जानकारी खुद शिला मंडल ने दी है।
शिला मंडल ने खुद इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि - अचानक स्वास्थ्य खराब हो जाने से कुछ दिनों पहले मुझे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। इस दौरान माननीय उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जी मुझसे मिलने आए और मेरे स्वास्थ्य की जानकारी ली। बिहार के स्वास्थ्य व्यवस्था की जिम्मेदारी से फुरसत निकालकर मेरे स्वास्थ्य की बेहतर स्थिति सुनिश्चित करने के लिए उपमुख्यमंत्री जी का बहुत-बहुत आभार। मेरी सकुशलता की दुवा करने वाले आप सभी जनता को भी बहुत-बहुत धन्यवाद।
उधर, इन दिनों पीएमसीएच में सबसे अधिक डेंगू के मरीज भर्ती हैं। डेंगू के कुल 44 बेड पर 26 मरीजों का इलाज चल रहा है। आइसीयू में आठ बेड पर छह मरीज भर्ती हैं। यहां सिर्फ दो बेड ही खाली हैं। वहीं सिविल सर्जन डॉ श्रवण कुमार ने कहा कि घरों में रोजाना लार्वा मिल रहा है। मरीजों के निवास क्षेत्रों में घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा दवा का छिड़काव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लगातार डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में लार्वा नष्टीकरण व एडिस मच्छर को नष्ट करने के लिए फागिंग की जा रही है। लोगों को साफ-सफाई रखने व डेंगू से बचाव के बारे में जानकारी दी गयी। संभावित डेंगू प्रभावित क्षेत्र में टेमीफास का छिड़काव और फागिंग का कार्य निरंतर किया जा रहा है।