धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप
01-May-2024 01:29 PM
By First Bihar
BETTIAH : पश्चिम चंपारण के बेतिया में गैंगरेप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बाइक सवार तीन दरिंदों ने नाबालिग लड़की को उसके घर से उठाया और खेत में ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से रेप की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना लौरिया थानाक्षेत्र के एक गांव की है।
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित नाबालिग लड़की अपने घर के दरबाजे पर बैठी थी। तभी गांव के ही रहने वाले तीन लड़के बाइक पर सवार होकर पहुंचे और लड़की को जबरन बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गए। नाबालिग लड़की आरोपियों से हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगती रही। लेकिन उन्हें दया नहीं आई। तीनों ने लड़की के साथ जबरन रेप किया और बाद में उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए।
रास्ते से गुजर रहे लोगों की नजर जब खेत में बेहोश लड़की पर पड़ी तब उन्होंने लड़की को उठाकर उसके घर पहुंचाया। होश में आने के बाद पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। पीड़िता की मां ने गांव के ही तीन लड़कों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस एक्शन में आई और एक आरोपी को गांव से ही धर दबोचा। जबकि दो अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
पूरे मामले पर बेतिया एसपी डी. अमरकेश ने बताया कि पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। जल्द ही बाकी दोनों आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। उन्होंने स्पीडी ट्रायल के जरिए तीनों आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने की बात कही है।