सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
21-Sep-2021 09:12 AM
MUNGER : बिहार के मुंगेर जिले में एसटीएफ और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. बताया जाता है कि धरहरा प्रखंड अंतर्गत लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के सखौल कोल गांव में नक्सली कमांडर प्रवेश दा, सुरेश कोड़ा, नारायण कोड़ा सहित 20 से 25 नक्सलियों का जत्था छिपे रहने की गुप्त सूचना एसपी जगुन्नाथ रेड्डी जलारेड्डी ने एसटीएफ को सर्च आपरेशन चलाने का निर्देश दिया.
एसपी के निर्देश पर नक्सलियों की टोह में एएसपी अभियान राजकुमार राज और एसटीएफ डीएसपी सुनील शर्मा के नेतृत्व में एसटीएफ जमालपुर की टीम रविवार की देर शाम सखौल कोल गांव पहुंची. एसटीएफ को आते देख पेड़ पर छिपे नक्सलियों ने थाली और ढोल बजाना शुरू कर दिया. ढोल और थाली की आवाज सुनकर एसटीएफ सतर्क हो गई. इसके बाद नक्सलियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी.
जवाब में एसटीएफ द्वारा भी कई राउंड फायरिंग की गई. इस दौरान दोनों ओर से लगभग 50 राउंड फायरिंग हुई. परंतु मुठभेड़ में ना कोई नक्सली और ना ही कोई पुलिस कर्मी हताहत हुए. अगले दिन फिर एसटीएफ की टीम और लड़ैयाटांड़ थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से नक्सल प्रभावित गांव मथुरा, गोरैया, न्यूपेसरा, घटवारी, सखोल कोल आदि गांव में सर्च ऑपरेशन चलाया.
इस सर्च ऑपरेशन में लकड़ी काटने वालों और लेवी पहुंचाने वाले तत्वों की खोज की गई. सर्च अभियान के दौरान अवैध तरीके से लकड़ी काट रहे व्यक्ति को गिरफ्तार किया. जिसकी पहचान सखौल गांव निवासी प्रवेश मांझी पिता चंद्रशेखर मांझी के रूप में हुई है. एएसपी अभियान राज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के विरूद्ध वन कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज होगी.