मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
09-Sep-2022 05:35 PM
NAWADA: देश भर में लव जिहाद के मामलों को लेकर लगातार विवाद होता रहा है. अब बिहार में ऐसा ही एक मामला सामने आया है. मो. कलीम नाम के एक युवक ने रोहित सिंह बनकर 19 साल की लड़की को प्रेमजाल में फंसाया औऱ फिर लड़की को लेकर ले भागा. लड़की के परिजनों की शिकायत के बाद जब पुलिस ने छापेमारी की तो हकीकत सामने आयी. मो. कलीम ने सोशल मीडिया पर रोहित सिंह के नाम से फेक आईडी बनायी औऱ फिर अपना धर्म छिपाते हुए लड़की प्रेमजाल में फंसाया था. पुलिस लड़की से पूछताछ कर रही है, वहीं मो. कलीम को गिरफ्तार कर लिया गया है।
नवादा में लव जिहाद
दरअसल नवादा नगर थाने में बुधवार को एक लडकी के पिता ने अपनी बेटी के अपहरण की एफआईआर दर्ज करायी थी. एफआईआर में शिकायत की गयी थी कि रोहित सिंह नाम का युवक उनकी पुत्री को शादी की नियत से अपहरण कर ले गया है. पुलिस ने केस दर्ज होने के बाद लड़की के मोबाइल नंबर की लोकेशन को ट्रेस करना शुरू किया. पता चला कि लड़की डेहरी ऑन सोन में है. इसके बाद नवादा पुलिस की टीम ने डेहरी ऑन सोन में छापेमारी की, जहां लड़की के साथ उसके प्रेमी को पकड़ लिया गया।
पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर नवादा ले आयी. थाने में पूछताछ के दौरान पुलिस को रोहित सिंह नाम के युवक पर शक हुआ. पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो हकीकत सामने आयी. दरअसल खुद को रोहित सिंह बताने वाला युवक मो. कलीम था. उसने सोशल मीडिया पर रोहित सिंह नाम से अपना फेक आईडी बनाया था. वह डेहरी ऑन सोन छोड़कर नवादा में रहता था. रोहित सिंह बनकर ही उसने लड़की को अपने प्रेमजाल में फंसाया था।
लड़की के परिजनों को खतरा
नवादा पुलिस ने आरोपी मो. कलीम को गिरफ्तार कर लिया है. लड़की से भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस पूरे मामले की तहकीकात करने में लगी है. क्या मो. कलीम का संबंध किसी संगठित गिरोह से है. पुलिस उसके लिंक तलाश रही है. उधर लड़की के पिता ने अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगायी है. लड़की के पिता ने कहा है कि मो. कलीम ने जिस तरह की हरकत की है उससे ये साफ है कि उसका संबंध कहीं औऱ से है. वह उनके परिजनों की हत्या कर सकता है।