BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा... IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप
10-Dec-2019 04:50 PM
PATNA : बिहार में शराबबंदी के बावजूद भी धड़ल्ले से शराब की बिक्री हो रही है. आये दिन शराब पीते हुए पुलिसवालों के भी वीडियो सामने आते रहते हैं. लेकिन जो ताजा मामला सामने आया है. उसने सबको हैरान कर दिया है. आरजेडी ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर कर नीतीश सरकार की शराबबंदी के ऊपर करारा हमला बोला है. राजद की ओर से यह दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति मंत्री बीमा भारती के पति अवधेश मंडल हैं. जो शराब के नशे में एक संस्कृति कार्यक्रम में शामिल हुए थे.
आरजेडी ने जो वीडियो ट्विटर पर डाला है. यह वीडियो 31 अक्टूबर का बताया जा रहा है. जिस दिन छठ पूजा का नहाये खाये था. बताया जा रहा है कि पूर्णिया जिले में रुपौली विधानसभा के एक गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम में रुपौली की विधायक और नीतीश सरकार में मंत्री बीमा भारती शामिल होने वाली थीं. मंत्री मैडम के आगमन से पहले उनके पति अवधेश मंडल शराब के नशे में स्टेज पर गाना गा रहे थे. वीडियो में वर्दी में दिखाई दे रहे व्यक्ति इलाके के डीएसपी बताये जा रहे हैं.
वायरल वीडियो में मंत्री बीमा भारती के पति अवधेश मंडल डेंगू को लेकर लोगों को सचेत रहने के लिए कह रहे हैं. अवधेश यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव से लोग डेंगू से बच सकते हैं. बहरहाल यह वीडियो आरजेडी के ट्विटर हैंडल से वायरल होने के बाद राजनीतिक गलियारे में खलबली मच गई है. आरजेडी का आरोप है कि मंत्री जी के पति शराब के नशे में हैं. राजद ने ट्वीट में लिखा कि "पलटू चाचा कहते हैं बिहार में शराबबंदी है! पूरा बिहार जानता है कि हर गली कूचे में शराब मिल रही है! कानून सिर्फ गरीबों को प्रताड़ित करने के लिए है! नीतीश जी की मंत्री के पति शराब के नशे में धुत अपनी धर्मपत्नी के आगमन के पूर्व पुलिस के आला अफसरों के सामने लेक्चर दे रहे हैं! देखें !"
