खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
30-Jun-2023 09:57 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में मानसून का आगमन हो चूका है। पुरे प्रदेश झमाझम बारिश देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने राज्य में अगले तीन दिनों पुरे बिहार में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, प्रदेश में हो रही बारिश और व्रजपात के बीच अलग - अलग जिलों में ठनका गिरने से पिछले 24 घंटे में अब तक 10 की मौत हो गई है। मरने वालों में ज्यादातर किसान ही हैं।
दरअसल, पुरे प्रदेश में मानसून का आगमन हो चूका है। सुबह से लेकर रात तक झमाझम बारिश हो रही है। इस बीच खेती किसानी करने वाले लोग खेतों में काम करने की वजह से हादसे का शिकार हो रहे हैं। इसी कड़ी में राज्य में व्रजपात से दस लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में शेखपुरा-लखीसराय से दो-दो व्यक्ति हैं। जबकि गया, मुंगेर, जमुई, सिवान, कटिहार और खगड़िया से एक-एक लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में 3 किसान भी शामिल हैं जो खेत में काम कर रहे थे। सीवान की लहेजी पंचायत के वार्ड 10 की पार्षद की भी ठनका गिरने से मौत हो गई।
वहीं, मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए चेतावनी जारी की है। जबकि भारी बारिश की वजह से पटना के स्कूल कॉलेज भी बंद कर दिए गए हैं। शनिवार के बाद मॉनसून में थोड़ी स्थिरता आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अररिया के रानीगंज में सर्वाधिक 104.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। पटना सहित 26 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट आयी है।
इधर, राजधानी पटना में गुरुवार को हुई बारिश की वजह से शहर के निचले इलाकों में पानी जमा हो गया। शहर की सड़कें लबालब हो गईं। मौसम खराब होने की वजह से पटना एयरपोर्ट पर तीन विमानों की लैंडिंग में देरी हुई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का हेलिकॉप्टर भी देरी से लखीसराय के लिए उड़ पाया।