Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल
15-Jun-2022 07:35 AM
PATNA : मंगलवार का दिन में बिहार के लिए अमंगल साबित हुआ। सोमवार की देर रात से लेकर मंगलवार तक बिहार के अंदर अलग-अलग सड़क हादसों में 27 लोगों की मौत हो गई। मधेपुरा से लेकर पूर्णिया तक और सहरसा से लेकर अररिया तक में सड़क हादसे हुए और इसमें लोगों की मौत हुई है। सीवान, नालंदा, बेगूसराय, मुंगेर, भागलपुर और रोहतास में भी अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में कई लोगों की जान चली गई। अलग-अलग सड़क हादसों को लेकर जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक पूर्णिया में 5 लोगों की मौत सड़क दुर्घटना में हुई जबकि मधेपुरा में 4 लोगों की जान चली गई। नालंदा में तीन लोगों की मौत सड़क दुर्घटना में हुई जबकि सीवान, रोहतास, बेगूसराय में दो-दो लोगों की जान गई। मुंगेर, बांका, सहरसा, अररिया और वैशाली के रहने वाले लोगों की भी मौत सड़क दुर्घटना में हुई है।
सबसे बड़ा हादसा सोमवार देर रात एनएच 31 पर भागलपुर के झंडापुर सहायक थाना इलाके के जनता दरबार ढाबा के पास हुआ। बारातियों से भरे ऑटो को ट्रक ने रौंद दिया। पांच बारातियों की मौके पर ही मौत हो गयी और चार गंभीर रूप से घायल हो गए। ऑटो पर करीब 12 लोग सवार थे। बाकी लोगों को हल्की चोटें आयी। बाराती पूर्णिया के रूपौली से भागलपुर के नारायणपुर चौहद्दी गांव जा रही थी। वहीं उत्तरप्रदेश के कुशीनगर में ढाई बजे के फोरलेन पर खड़े ट्रक में मधेपुरा से तेज गति से जा रही बस ने पीछे से ठोकर मार दी। हादसे में बस में सवार मधेपुरा के चार लोगों की मौत हो गयी।
वहीं पूर्णिया में एक निजी कंपनी में कलेक्शन एजेंट का काम करने वाले वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के गजरोल निवासी अमन कुमार मिश्र की हादसे में मौत हो गयी। मुंगेर के तारापुर में बेलहरनी नदी पर बने पुल के पास एक बाइक ट्रक की चपेट में आया गया। हादसे में बाइक सवार तीन घायलों में दो को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं सहरसा के महिषी थाना क्षेत्र के अम्बेदकर चौक के पास दरभंगा की ओर से आ रहे ट्रक की चपेट में एक बाइक आ गयी। दुर्घटना में इलाज के दौरान महिषी के सुधीर झा की मौत हो गयी। अररिया में सुबह रानीगंज फारबिसगंज मार्ग पर दोगच्छी के पास ट्रक की ठोकर से कार पलट गयी। इसमें सवार एक युवक की मौत हो गयी। वहीं आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर स्टेशन रोड की राधिका राइस मिल के समीप कार व बस की टक्कर में कार सवार महिला बैंक प्रबंधक की मौत हो गयी जबकि जख्मी कार चालक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं सीवान में भी अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो की मौत हो गयी।