बिहार के इस एयरपोर्ट को एविएशन हब बनाने का प्लान, सी-प्लेन संचालन का प्रस्ताव बिहार के इस एयरपोर्ट को एविएशन हब बनाने का प्लान, सी-प्लेन संचालन का प्रस्ताव बिहार की बेटी अनीषा का जलवा… अब दुनिया देखेगी सारण की कत्थक की चमक, इंटरनेशनल मंच पर बिखेरेगी जादू BIHAR BHUMI : 'कैसे बेटा हो यार ... ', विजय सिन्हा के कार्यक्रम में बुजुर्ग मां को लेकर पहुंचा युवक, भड़के डिप्टी सीएम ने कहा - माता-पिता का अपमान करता हो तो सीधे FIR करें ... युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका पूर्णिमा का स्नान बना मातम… बिहार में गंगा स्नान के दौरान डूबने से एक महिला की मौत, दो अब भी लापता BIHAR BHUMI : विजय कुमार सिन्हा का बड़ा ऐलान, कहा -अगले चरण में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा होगा खत्म, इनलोगों पर होगा इस तरह से एक्शन छपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं छपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं
07-Jul-2024 12:10 PM
By RAJKUMAR
NALANDA: बिहार में पिछले कुछ दिनों से चोरी की घटनाओं में इजाफा देखा जा रहा है। शातिर चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वह चोरी की वारदातों को अंजाम देने में जरा भी संकोच नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा से सामने आया है, जहां चोरों ने मंदिर को भी नहीं बख्शा।
दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह प्रखंड हरनौत में इन दोनों चोरों का आतंक बढ़ गया है। चोरों ने इस बार भगवान के घर को अपना निशाना बनाया है। बीती रात हरनौत स्थित श्री दुर्गा आराधना मंदिर में घुसकर माता की मूर्ति पर चढ़े महंगे आभूषण को चुरा लिए। चोरी की पूरी वारदात वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है।
बताया जा रहा है कि इसी मंदिर में पिछले 19 जून को भी चोरी की घटना घटी थी। जिसके बाद मंदिर परिसर के आसपास सीसीटीवी कैमरा लगाया गया था। 15 दिनों के अंतराल में दोबारा इसी मंदिर को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। लगातार हो रहे चोरी की घटना से स्थानीय लोग पुलिस की गश्ती पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है।