ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / बिहार: महिला सिपाही ने ट्रैफिक प्रभारी का कॉलर पकड़ा, बोली- जूता निकालकर मारेंगे,...

बिहार: महिला सिपाही ने ट्रैफिक प्रभारी का कॉलर पकड़ा, बोली- जूता निकालकर मारेंगे, देखिए.. वीडियो

05-Mar-2023 06:32 PM

By Ranjan Kumar

KAIMUR: अपने कारनामों को लेकर बिहार की पुलिस अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जब पुलिसकर्मी वर्दी का धौंस दिखाते नजर आए हैं। कई बार तो पुलिसकर्मी आपस में ही भिड़ते नजर आ चुके हैं। ऐसा ही एक मामला कैमूर से सामने आया है, जहां कैमूर पुलिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में होमगार्ड का महिला जवान यातायात प्रभारी का कॉलर खींचते हुए दिख रही है। महिला जवान ट्रैफिक प्रभारी को जूता निकालकर मारने की बात कहती है। वायरल वीडियो भभुआ स्थित यातायात कार्यालय का है।


दरअसल, यह कोई पहला मामला नहीं है जब कैमूर पुलिस का वीडियो वायरल हुआ है। कुछ महीने पहले ही यातायात की दो महिला सिपाहियों ने जेपी चौक पर एक बुजुर्ग शिक्षक की डंडे से ताबड़तोड़ पिटाई कर दी थी। अब सोशल मीडिया पर वायरल नए वीडियो में महिला जवान यातायात के प्रभारी को जूता निकालकर पीटने की बात कह रही है। बार-बार चिल्ला कर कह रही है कि तुम वर्दी में हो, तुम्हारे पास पावर है तो मैं भी वर्दी में हूं और मेरे पास में पावर है, कम मत समझो। महिला सिपाही यातायात थाना भभुआ में तैनात होमगार्ड की जवान दीपशिखा बताई जा रही है।


वहीं कैमूर के यातायात प्रभारी विज्यानंद पाठक ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि होमगार्ड की जवान दीपशिखा को जेपी चौक पर ड्यूटी में लगाया गया था। लगातार शिकायत मिलते रहता था कि वह ड्यूटी के प्रति लापरवाह है। जांच के दौरान महिला जवान की लापरवाही सामने आने के बाद जब इसके बारे में पूछा तो वह भड़क गई और थाने में झगड़ा करने लगी। ट्रैफिक प्रभारी ने इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दिया है। वीडियो के वायरल होने के बाद कैमूर एसपी ने जांच के आदेश दे दिए हैं।