बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
14-Aug-2024 02:45 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर में कोलकाता और निर्भया जैसा कांड सामने आया है। जहां हैवानों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद दलित बच्ची की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गयी। यही नहीं लड़की के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से 50 बार हमला भी किया गया। हत्या के बाद शव को तालाब में फेंक दिया गया। घटना मुजफ्फरपुर के पारू थाना क्षेत्र की है जहां लालू छपरा गांव के नयाटोला गोपालपुर में इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी।
लड़की की लाश तालाब से मिलने से अर्धनग्न अवस्था में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। बताया जाता है कि बीते रविवार की रात से वो अचानक घर से गायब हो गयी थी। परिजन उसकी तलाश में लगे थे तभी दो दिन बाद आज तालाब से लड़की का शव मिलने की सूचना परिजनों को मिली। लड़की दलित समाज से आती है ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि उसकी दबंगों ने रेप के बाद चाकू गोदकर हत्या कर दी।
लड़की के प्राइवेट पार्ट में 50 से ज्यादा बार चाकू से हमला किये जाने का निशान मिला है। इस पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है। मौके पर डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम को बुलाया गया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया है। बताया जाता है कि किशोरी छह भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। वो नौवीं कक्षा में पढ़ती थी लेकिन बीच में आर्थिक तंगी के कारण उसने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दिया था। दलित बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या मामले पर बहुजन समाज पार्टी के जिला प्रभारी विजय कुमार ने प्रतिक्रिया दी है। कहा है कि दलित बच्ची के साथ स्थानीय दबंग संजय यादव और उसके साथियों ने पहले गैंगरेप किया फिर उसकी चाकू से गोद कर हत्या कर दी।
यही नहीं उसके प्राइवेट पार्ट पर भी चाकू से 50 से अधिक बार हमला किया गया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गया। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग परिजन कर रहे हैं। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी कब तक कर पाती है यह देखने वाली बात होगी। लेकिन इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। इस घटना से लोग भी हैरान हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।