ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

स्वर्ण कारोबारी की हत्या पर बवाल: गुस्साए लोगों ने थाने पर किया पथराव, 6 जवान बुरी तरह से घायल; मजिस्ट्रेट की गाड़ी में तोड़फोड़

23-Aug-2024 06:57 PM

By Ranjan Kumar

SASARAM: रोहतास के सासाराम में स्वर्ण कारोबारी की हत्या पर शुक्रवार को भारी बहाल हुआ। गुस्साए लोगों ने थाने का घेराव कर दिया और जमकर हंगाम मचाया। इस दौरान गुस्साई भीड़ ने थाने पर पथराव कर दिया, जिसमें एसओ समेत 6 पुलिसकर्मी बुरी तरह से घायल हो गए। सभी पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


दरअसल, रोहतास के सासाराम में गुरुवार को बेखौफ अपराधियों ने 24 वर्षीय आभूषण व्यवसायी सूरज सोनी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।बद्दी थाना क्षेत्र के सीकुही गांव निवासी स्वर्ण कारोबारी सूरज सोनी आलमपुर बाजार स्थित अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी बीच रास्ते में बदमाशों ने लूटपाट की और विरोध करने पर उनकी हत्या कर दी थी। 


कारोबारी की हत्या करने के बाद अपराधियों ने उनके पास से डेढ़ सौ ग्राम सोना, साढ़े सात किलो चांदी और 20 हजार से अधिक कैश लूट लिया था। वारदात के अगले दिन मृतक के परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश भड़क गया और बड़ी संख्या में वह थाने के पास पहुंच गए और थाना का घेराव कर दिया।


लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा हालांकि लोगों का आक्रोश कम नहीं हुआ। गुस्सा ग्रामीणों ने थाने पर पथराव शुरू कर दिया जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। इस दौरान लोगों ने मजिस्ट्रेट की गाड़ी में तोड़फोड़ भी की है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल हालात काबू में हो गए हैं।