पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार
16-Jul-2021 03:33 PM
PATNA : कोरोना महामारी के कारण बिहार में समय पर पंचायत चुनाव नहीं होने के कारण विधान परिषद की 19 सीटें कल यानी कि 17 जुलाई से खाली हो जाएंगी. इन सभी 19 विधान पार्षदों का कार्यकाल आज 16 जुलाई को खत्म हो रहा है. जिन एमएलसी का सीट खाली हो रहा है, उस लिस्ट में सबसे ज्यादा एनडीए के नेता शामिल हैं. सबसे ज्यादा बीजेपी और जेडीयू के विधान पार्षदों का कार्यकाल खत्म हो रहा है.
बिहार में कल से विधान परिषद में सदस्यों की संख्या 75 से घटकर 50 रह जाएगी. बताया जा रहा है कि राज्य में जब तक त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न नहीं होता, तब तक ये सभी सीटें खाली रहेंगी. गौरतलब हो कि बिहार विधानसभा में पहले से ही 6 सीटें खाली हैं. लिहाजा सदन में कुल खाली सीटों की संख्या बढ़कर 25 हो जाएगी.
गौरतलब हो कि एमएलसी रहे मनोज यादव, दिलीप राय और रीतलाल पिछले साल विधायक बन गए हैं. अब वे निचले सदन के सदस्य हैं. पूर्व एमएलसी हरिनारायण चौधरी और सुनिल कुमार का निधन हो गया है. साथ ही विधानसभा कोटे से निर्वाचित तनवीर अख्तर भी अब इस दुनिया में नहीं रहे. जिसके कारण फिलहाल बिहार विधान परिषद् में 6 सीटें खाली हैं लेकिन ये कल से 25 हो जाएंगी.
कल से बिहार विधान परिषद् में सबसे ज्यादा भाजपा की संख्या पर असर पड़ेगा. क्योंकि सबसे ज्यादा बीजेपी कोटे से आने वाले विधान पार्षदों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है. गौरतलब हो कि स्थानीय निकाय से भारतीय जनता पार्टी के 12 प्रतिनिधि हैं. विधान परिषद में बीजेपी के कुल 26 एमएलसी हैं, लेकिन कल से मात्रा 14 ही रह जायेंगे. बीजेपी की सहयोगी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के 29 विधान पार्षद हैं, लेकिन कल से इनके भी 6 एमएलसी कम हो जाएंगे. उच्च सदन में जदयू की संख्या घटकर 23 हो जाएगी. महागठबंधन से कांग्रेस के एक और राजद के भी एक एमएलसी की संख्या कम होगी.
जिन विधान पार्षदों का कार्यकाल 16 जुलाई को खत्म होने जा रहा है, उनमें रजनीश कुमार, सच्चिदानंद राय, रीना यादव, राधाचरण साह, टुन्ना जी पांडेय, संतोष कुमार सिंह, मनोरमा देवी, राजन कुमार सिंह, बबलू गुप्ता, सलमान रागिब, सुबोध कुमार, दिनेश प्रसाद सिंह, हरिनारायण चौधरी, दिलीप जायसवाल, अशोक अग्रवाल, संजय प्रसाद शामिल हैं. इनके अलावा नूतन सिंह, सुमन कुमार, आदित्य नारायण पांडेय और राजेश राम का भी कार्यक्रम अब खत्म हो जायेगा.