मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
19-Jun-2024 03:42 PM
By First Bihar
NAWADA: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ बदमाश किसी को भी गोली मारने में संकोच नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला नवादा से सामने आया है, जहां अपराधियों ने जेडीयू नेता की गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी। गोलीबारी में जेडीयू नेता के भाई को गोली लगी है। घटना नारदीगंज थाना क्षेत्र के दलालपुर गांव की है।
अपराधियों की गोली से घायल शख्स की पहचान राजबली पासवान के रूप में की गई है। जेडीयू नेता और मुखिया रणविजय पासवान ने बताया कि मंगलवार की देर रात अपने भाई राजबली के साथ घर लौच रहे थे, तभी रास्ते में बदमाशों ने उनको निशाना बनाते हुए उनकी गाड़ी पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में वह बाल-बाल बच गए लेकिन एक गोली उनके भाई राजबली को लग गई।
फायरिंग के कारण जेडीयू नेता की गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। चार बदमाशों द्वारा इस वारदात को अंजाम देने की बात कही जा रही है। जेडीयू नेता के घायल भाई को इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।