ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डाला वोट, NDA के 176 और MGB के 37 विधायकों ने किया मतदान; कांग्रेस के MLA अब भी गायब Bihar Rajya Sabha Election 2026: कांग्रेस के दो विधायक लापता, वोटिंग के बीच बढ़ी सियासी हलचल; पढ़िए क्या है नाम और कैसा रहा है राजनीतिक इतिहास ANANT SINGH : 'यह मेरा आखिर चुनाव है ...', बोले अनंत सिंह - यह मेरा अंतिम कार्यकाल था, जब नीतीश जी नहीं तो मैं भी नहीं... बिहार राज्यसभा चुनाव: वोटिंग जारी, NDA के 110 और महागठबंधन के 35 विधायकों ने डाला वोट, कांग्रेस के दो विधायक अब भी ट्रेसलेस Anant Singh : 'ऊ नय रहेंगे तहिया ने बताएंगे किसको चाहते हैं...', अनंत सिंह ने डाला वोट, बोले – नीतीश कुमार के लिए मतदान करने आया .... सभी सीट पर जीत पक्की Bihar Rajya Sabha Election 2026: 5वीं सीट पर NDA vs महागठबंधन, तेजस्वी बोले- हम जीत रहे, कांग्रेस के 2 विधायकों के गायब होने को अफवाह बताया Bihar News : पटना से थावे के बीच नई फास्ट पैसेंजर ट्रेन शुरू, 6 घंटे 50 मिनट में पूरा होगा सफर; जानिए टाइमिंग और स्टॉपेज Bihar Road Accident : रफ्तार का कहर! गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने 3 लोगों को कुचला, स्कूटी को 200 मीटर तक घसीटा, युवक की मौत Bihar Rajya Sabha Election 2026: बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों पर वोटिंग शुरू, 6 उम्मीदवार मैदान में, शाम तक आएंगे नतीजे BIHAR NEWS : आज जेल से बाहर आएंगे मोकामा विधायक अनंत सिंह, कोर्ट ने इस काम के लिए दी ख़ास अनुमति

बिहार में जंगलराज कहा तो लग जायेगा जुर्माना, सरकारी विज्ञापन को लेकर मीडिया को तेजस्वी ने दिखाया आईना

22-Nov-2021 07:31 AM

PATNA : बिहार में लगातार खराब होती कानून व्यवस्था को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर नीतीश सरकार के ऊपर जोरदार हमला बोला है। तेजस्वी यादव रविवार की शाम ही पटना पहुंचे थे और अररिया में पत्रकार को गोली मारे जाने की घटना के बाद आज उन्होंने नीतीश सरकार के ऊपर जोरदार तंज कसा है। तेजस्वी यादव ने थोड़ी देर पहले ट्वीट करते हुए लिखा है... मधुबनी में पत्रकार अविनाश झा की हत्या के बाद कल फिर अररिया में एक और पत्रकार को गोली मारी गयी। कोई इसे जंगलराज कहेगा तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी उस पर जुर्माना लगा देंगे, विज्ञापन बंद कर देंगे, ब्लैकमेल करेंगे, दूसरे तरीक़े से Manage कर लेंगे लेकिन गुंडागर्दी जारी रहेगी।

दरअसल नेता प्रतिपक्ष एक तेजस्वी यादव एक पत्रकार को गोली मारे जाने की घटना के बावजूद बिहार में मेन स्ट्रीम मीडिया की बेबसी को लेकर तंज कसते नजर आए हैं। तेजस्वी यादव पहले से यह आरोप लगाते रहे हैं कि बिहार में प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक के मेन स्ट्रीम मीडिया को सरकार ने विज्ञापन के जरिए कंट्रोल कर रखा है। तेजस्वी आज एक बार फिर से वही बात दोहरा रहे हैं। तेजस्वी ने कहा है कि अगर इस बारे में किसी ने रिपोर्टिंग की तो उसका विज्ञापन बंद कर दिया जाएगा और सरकार विज्ञापन के जरिए मीडिया को ब्लैकमेल करेगी।


इसके पहले तेजस्वी ने रविवार को पटना पहुंचने पर नीतीश सरकार पर हमला बोला था. तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री के पास जो बैठता है वही इस काम में लगा हुआ है। नीतीश कुमार के संरक्षण में शराब हर जगह मिल रहा है फिर शराबबंदी के नाम पर कुछ लोगों को ही क्यों पकड़ा जा रहा है। नीतीश सरकार में कितने विधायक और कितने मंत्री शराब के इस धंधे में हैं और शराब के कारोबारियों से जुड़े हैं। यह बात सभी को पता है पर इन पर नीतीश कुमार कार्रवाई क्यों नहीं करते हैं।  शराबबंदी कानून को और कड़ाई से लागू करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पटना पुलिस ने आज तीसरे दिन भी छापेमारी की। इस दौरान शराब के साथ रेलवे के गार्ड को गिरफ्तार किया गया। वही शनिवार को छह इंजीनियर और दो डॉक्टर को शराब पार्टी मनाते पकड़ा गया। मीडिया द्वारा पुलिस की इस कार्रवाई के सवाल पर नेता प्रतिपक्ष ने जवाब दिया। नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार के संरक्षण में शराब हर जगह मिल रहा है फिर शराबबंदी के नाम पर कुछ लोगों को ही क्यों पकड़ा जा रहा है।