ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / बिहार में तीन धुर जमीन के लिए खूनी खेल, जमकर हुई मारपीट में...

बिहार में तीन धुर जमीन के लिए खूनी खेल, जमकर हुई मारपीट में कई लोग घायल

22-Feb-2024 02:50 PM

By FIRST BIHAR

SEOHAR: बिहार में एक तरफ जहां बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है तो दूसरी तरफ जमीनी विवाद में खून बहाने का सिलसिला भी नहीं थम रहा है। ताजा मामला शिवहर से सामने आया है, जहां महज तीन धुर जमीन के लिए खूनी खेल हुआ है। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। घटना श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के डुमरी वार्ड संख्या एक की है।


दरअसल, तीन धुर जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट की घटना सामने आई है। मारपीट की घटना में आधा दर्जन लोग घायल हैं। सभी घायलों को शहर के सरोजा सीताराम राजकीय सदर अस्पताल शिवहर में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


घायलों में एक पक्ष के अमित कुमार झा, नागेंद्र झा शामिल हैं जबकि दूसरे पक्ष से रोहित कुमार झा, मुन्ना कुमार झा, वीरचन्द्र कुमार झा और प्रमिला देवी घायल हैं। थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया है कि पीड़ित परिवार के तरफ से अभी तक कोई आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। आवेदन मिलने के बाद विधि समत कार्रवाई की जाएगी। 

शिवहर से समीर कुमार झा की रिपोर्ट..