Bihar Jobs : महिलाओं के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर, यहां लग रहा मेगा जॉब ऑफर ; इस तरह आप भी भर सकते हैं फॉर्म युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी, जंगल में मिला शव; प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका Bihar sand mafia : अवैध बालू का खेल पासिंग गिरोह से ट्रकों की ‘सेफ एंट्री’, पुलिस-खनन अधिकारी के सस्पेंशन के बाद भी नहीं रूक रहा खेल Patna Ultra Pods: बिना ड्राइवर चलेगी टैक्सी, 5 KM ट्रैक पर 59 पॉड्स दौड़ेंगे; इन 9 स्टेशन पर होगा स्टॉपेज इश्क ने ले ली जान: इंटर छात्र की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप Bihar Board Result 2026: बिहार में कब जारी होंगे मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट? आ गया संभावित डेट Bihar Board Result 2026: बिहार में कब जारी होंगे मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट? आ गया संभावित डेट Nitish Kumar : जाते -जाते बिहार सरकार का विजन क्लियर कर रहे नीतीश कुमार, बोले - 1 करोड़ लोगों को देंगे नौकरी, महिलाओं को देंगे 2-2 लाख रुपए भारत में ईरान युद्ध का असर: पूरे देश में LPG सप्लाई घटी, सरकार ने लागू किया ESMA; पहले इन लोगों को मिलेगा सिलेंडर भारत में ईरान युद्ध का असर: पूरे देश में LPG सप्लाई घटी, सरकार ने लागू किया ESMA; पहले इन लोगों को मिलेगा सिलेंडर
24-Jan-2024 06:51 AM
By First Bihar
PATNA : बर्फीली हवाओं के प्रभाव बने होने के कारण राजधानी समेत प्रदेश के ज्यादातर भाग घना कोहरा व शीत दिवस की चपेट में रहेंगे। हालांकि, 25 जनवरी तक भीषण ठंड से राहत नहीं मिलेगी। लेकिन, पछुआ के कारण सुबह-शाम कनकनी रहेगी। मंगलवार को दरभंगा, बक्सर, बांका, छपरा, भागलपुर, पूर्णिया, जीरादेई, कैमूर, डेहरी, पूसा, अगवानपुर एवं फारबिसगंज शीत लहर की चपेट में रहे। पूर्णिया में अति घना कोहरा व पटना, गया समेत अन्य जिलों में हल्के दर्जे का कोहरा छाए रहा।
वहीं, 4.0 डिग्री सेल्सियस के साथ गया इस सीजन का सबसे ठंडा शहर रहा। मंगलवार को गया का न्यूनतम तापमान जम्मू शहर से भी कम रहा। जम्मू शहर का न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राजधानी का न्यूनतम तापमान7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना सहित 22 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं पटना समेत 25 शहरों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।
21.5 डिग्री सेल्सियस के साथ भागलपुर के सबौर का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं राजधानी का अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना व आसपास इलाकों में सुबह के समय हल्के दर्जे का कोहरा छाए रहा। वहीं दोपहर में हल्की धूप निकलने के बावजूद पछुआ के कारण कनकनी से लोग परेशान रहे।