सिर्फ 2 सेकेंड में मचा तहलका… ‘रामायणम्’ की झलक ने बढ़ाया रोमांच, अब 2 अप्रैल को दिखेगा असली दिव्य अवतार! Bihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी तीसरे दिन भी नहीं थमी अफरातफरी… बिहार में पेट्रोल-डीजल को लेकर मचा हाहाकार, पंपों पर लंबी कतारें Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा ना महंगे प्रोडक्ट, ना पार्लर का झंझट… किचन की ये चीजें देंगी चेहरे को नेचुरल ग्लो और गुलाबी निखार बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी
04-Apr-2023 03:20 PM
By First Bihar
PATNA: जेडीयू एमएलसी खालिद अनवर की इफ्तार पार्टी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए लाल किले जैसा मंच बनवाए जाने और खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दावत-ए- इफ्तार में शामिल होने को लेकर बिहार में सियासत तेज हो गयी है। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री लालकिला का फोटो देखकर खुश हो रहे हैं। नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। नीतीश कुमार जी अब बूढ़े हो गये हैं और बीमार भी लगते हैं। जब नालंदा और सासाराम जल रहा था तब वे चैन की नींद सोये हुए थे।
सम्राट चौधरी ने कहा-मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देश का प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं सपना देखने में कोई बुराई नहीं है। देखते रहें सपना लेकिन इस बार 2024 में जेडीयू का खाता भी नहीं खुलने वाला है। नालंदा और सासाराम में हुई हिंसा की घटना को जेडीयू साजिश बता रही है लेकिन हम पूछना चाहते हैं कि इतना सारा कुछ हो गया बिहार की सरकार सोई हुई क्यों है? बिहार सरकार ने 72 घंटे तक कोई कार्रवाई नहीं की। यहां तक कि फ्लैग मार्च तक नहीं निकाला गया।
बिहार में हुई हिंसा की घटनाओं को लेकर सम्राट चौधरी ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला कहा कि हम तो पहले ही कह रहे थे कि सेट्रल फोर्स लगाओं लेकिन हमारी बातों को सुनकर लोगों ने अनसुना कर दिया। अंतिम में सेट्रल फोर्स को ही बिहार आना पड़ा। नीतीश जी की पुलिस से स्थिति कंट्रोल नहीं हुआ तब मोदी जी की पुलिस को ही आना पड़ा। जब मोदी जी और अमित शाह की पुलिस से ही कंट्रोल होना है तो अमित शाह ने ठीक ही कहा था कि उल्टा लटका कर सीधा कर देंगे। रुल ऑफ लॉ करने के लिए अमित शाह ने ऐसा कहा था कि सीधा करो और हिम्मत नहीं है तो इस्तीफा करो।