ब्रेकिंग न्यूज़

मातम में बदली खुशी: बहन की शादी का कार्ड देकर लौट रहे भाई की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद बाइक समेत नहर में गिरा युवक मातम में बदली खुशी: बहन की शादी का कार्ड देकर लौट रहे भाई की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद बाइक समेत नहर में गिरा युवक बिहार में 5 लोगों की संदिग्ध मौत..जहरीली शराब पीने की चर्चा ! बिना PM रिपोर्ट के ही सहायक एक्साइज कमिश्नर ने दिया गजब का जवाब- 'कुत्ता' काटने से मरे हैं लोग... BIHAR NEWS: बिहार में अब बिना जमीन रसीद के भी मिलेगा बिजली कनेक्शन, बस करना होगा यह काम, जानिए नया नियम और पूरी प्रक्रिया BIHAR CRIME NEWS: बम की धमकियों से नहीं थमेगा न्याय: पटना सिविल कोर्ट में रोज सर्च अभियान, आरोपियों की गिरफ्तारी को विशेष टीम गठित Bihar politics : विधान परिषद में राजद MLC ने जेडीयू मंत्री को कहा - फेक है आपकी डिग्री ..., खूब हुआ हंगामा; जानिए फिर मंत्री ने क्या दिया जवाब Bihar News : पैक्स अध्यक्षों से रिश्वत, अधिकारी ने खुद लिखा सच! बिहार विधान परिषद में राजद MLC सुनील सिंह ने खोली सरकार की पोल, सभापति भी हैरान Bihar Assembly : 2013 से अब तक नहीं हुआ काम, HAM के विधायक ने सरकार पर उठाया सवाल; जानिए मंत्री ने क्या दिया जवाब PATNA METRO UPDATE: पटना में भी दिल्ली की तर्ज पर दौड़ेगी मेट्रो ट्रेनें, इस माह तक शुरू होने की उम्मीद, जानिए पूरी अपडेट Bihar News : 'हुजुर यह सरकार के सामर्थ का हनन है ....', मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों की बात नहीं मान रहे अधिकारी, BJP विधायक ने सरकार पर उठाया सवाल; नियमावली लेकर पहुंचे सदन

बिहार में घर बनाना होगा महंगा : सरकार वसूलेगी टैक्स, बढ़ेंगे ईट के दाम

बिहार में घर बनाना होगा महंगा : सरकार वसूलेगी टैक्स, बढ़ेंगे ईट के दाम

18-Feb-2023 09:07 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में अब मकान बनाना काफी महंगा होने वाला है। राज्य के अंदर अब ईट का दाम पहले से बढ़ने वाला है। जिसका असर आम लोगों के जेब पर पड़ने वाला है। 


दरअसल, नीतीश सरकार ने टैक्स नहीं चुकाने वाले ईट भट्टों के खिलाफ कार्रवाई करने का मन बना लिया है। राज्य सरकार ने 1 सप्ताह की मोहलत देते हुए अंतिम चेतावनी ईट भट्ठा मालिकों को दे दी है। सरकार ने कहा है कि अगर ईट भट्ठों के मालिक के द्वार टैक्स का भुगतान नहीं किया जाता हैं तो भट्ठों को बंद कर दिया जाएगा। यही नहीं भट्ठों के ईट को भी जब्त कर लिया जाएगा।


मालूम हो कि, बिहार के खान एवं भूतत्व विभाग ने सभी जिलों को यह निर्देश जारी कर दिया है। इसके तहत खनिज विकास पदाधिकारी और खान निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में कम से कम पांच ईट भट्ठों का निरीक्षण करने की जिम्मेवारी सौंपी गई है। विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि जो ईंट-भट्ठा टैक्स न दे, उन्हें तत्काल बंद कर दिया जाए और वहां की ईट को जब्त कर लिया जाएगा। 


आपको बताते चलें कि, अब तक राज्यभर में बड़ी संख्या में संचालित ईंट-भट्ठे टैक्स नहीं चुकाते हैं। लेकिन, अब ऐसे भट्ठा संचालकों पर अब सरकार सख्ती करने जा रही है। इसके बाद संचालकों को ईंटों पर टैक्स हर हाल में चुकाना ही पड़ेगा। जिसका सीधा असर ग्राहकों पर पड़ेगा। ईंट भट्ठा संचालक टैक्स की राशि ग्राहकों से वसूलेंगे। ऐसे में घर बनाने की लागत और महंगी हो जाएगी।