ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे

Home / news / बिहार में फ्री बिजली नहीं देंगे: विधानसभा में सरकार का एलान, स्मार्ट प्रीपेड...

बिहार में फ्री बिजली नहीं देंगे: विधानसभा में सरकार का एलान, स्मार्ट प्रीपेड मीटर की शिकायतों के लिए हर महीने सभी प्रखंडों में लगेगा कैंप

17-Mar-2023 05:16 PM

By Ganesh Samrat

PATNA: दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर बिहार में भी मुफ्त में बिजली की चाह रखने वाले लोगों को नीतीश सरकार ने दो टूक जवाब दिया है. बिहार विधानसभा में आज सरकार ने साफ कर दिया कि बिहार में फ्री बिजली नहीं मिलने वाली है. नीतीश सरकार ने स्मार्ट मीटर लगाने की अपनी योजना की जमकर तारीफ की. लेकिन विधानसभा में हर विधायक ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर की शिकायत की थी. दवाब में आयी सरकार ने बिहार के हर प्रखंड में हर महीने कैंप लगाकर स्मार्ट मीटर की शिकायतों पर सुनवाई करने का एलान किया है.


बिहार में फ्री बिजली नहीं

विधानसभा में शुक्रवार को बिजली विभाग के बजट पर बोलते हुए ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव ने कहा कि बिहार में किसी को मुफ्त बिजली नहीं मिलने जा रही है. मंत्री ने कहा कि फ्री बिजली चलने वाली नहीं है. जो राज्य मुफ्त में बिजली दे रहे हैं उनके उपर लदा हुआ कर्ज देखिये. सरकार ने दावा किया कि बिहार में पहले से ही दूसरे कई राज्यों की तुलना में कम पैसे में बिजली दी जा रही है. राज्य सरकार जितने में बिजली खरीद रही है उससे काफी कम में लोगों को दे रही है. इसके लिए 7 हजार करोड़ रूपये से ज्यादा का अनुदान दिया जा रहा है. मंत्री ने कहा कि 4 सालों से बिहार में बिजली का दर नहीं बढ़ा है.


स्मार्ट मीटर की शिकायत के लिए कैंप लगेगा

विधानसभा में चर्चा के दौरान ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव ने कहा कि स्मार्ट प्रीपेड बिहार सरकार का क्रांतिकारी कदम है. पूरे देश में पहली दफे बिहार में बिजली का प्रीपेड मीटर लग रहा है. जितना पैसे भरवाइये उतनी बिजली की खपत करिये. मंत्री विजेंद्र यादव ने कहा कि प्रीपेड मीटर लगाने के बिहार के फैसले का पूरा देश नकल कर रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बिहार मॉडल की तरह पूरे देश में प्रीपेड बिजली मीटर लगाने की बात कही है. बिहार में लगभग 50 लाख घरों में प्रीपेड मीटर लगाये जा चुके हैं. अक्टूबर 2022 में ही 1 करोड़ 48 लाख घरों में स्मार्ट मीटर लगाने का फैसला लिया गया था. इसके लिए 15 हजार करोड़ रूपये से ज्यादा खर्च करने की मंजूरी दी गयी थी. इसमें से 36 लाख घरों में प्रीपेड मीटर लगाये जा चुके हैं, बाकी बचे घरों में भी ऐसा ही मीटर लगाने का काम चल रहा है.


वैसे ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव प्रीपेड मीटर की शिकायतों को मानने को तैयार नहीं थे. उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र की एक महिला शिकायत लेकर आयी कि दो बल्ब जलाते हैं औऱ 2 हजार का बिजली बिल आया है. मंत्री ने कहा कि एक दिन वे उस महिला के घर चले गये तो देखा कि उसके घर में पांच पंखा, 8-10 बल्ब, दो फ्रिज चल रहे हैं. मंत्री को देखकर महिला वहां से भाग गयी. लेकिन विधानसभा में सारी पार्टी के विधायकों ने प्रीपेड मीटर की शिकायत की थी. लिहाजा मंत्री ने ये एलान किया कि राज्य के हर प्रखंड में महीने के दूसरे शनिवार को कैंप लगा कर प्रीपेड मीटर की शिकायतों को सुना जायेगा.