Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल
20-Aug-2023 06:57 AM
By First Bihar
PATNA : बारिश की कमी झेल रहे बिहार में एक बार फिर से मानसून एक्टिव होने वाला है। राज्य में अगले सप्ताह से एक बार फिर झमाझम बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार कल यानी 21 अगस्त से राज्य में छिटपुट बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके बाद 22 अगस्त से राज्य में झमाझम बरसात का सिलसिला फिर से शुरू हो जाएगा।
मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के कुछ जिलों में एक दो जगहों पर छिटपुट बारिश की स्थिति 21 अगस्त तक बनी रहेगी। विभाग ने 22 अगस्त से राज्य में भारी बारिश के आसार जताए हैं। 22 को सीमांचल के जिलों में तेज बरसात हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि एक ट्रफ रेखा हिमालय की तलहटी की ओर शिफ्ट हो रही है, साथ ही एक कम दबाव का क्षेत्र भी सूबे में विकसित हो रहा है। इससे 22 अगस्त से राज्य में भारी बारिश के आसार हैं।
मालूम हो कि, वर्तमान में भी कुछ जिलों में एक-दो जगहों पर बारिश की आंशिक से मध्यम गतिविधियां होती नजर आई है। उमस और तेज धूप से स्थानीय स्तर पर गरज-तड़क वाले बादल बन रहे हैं। रविवार को भी सूबे के कुछ जिलों में वज्रपात की भी आशंका है। राज्य के उत्तर पश्चिम, उत्तर मध्य और दक्षिण पश्चिम जिलों में एक-दो जगहों पर मेघ गर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई।
आपको बताते चलें कि, आज पटना, छपरा, गोपालगंज, बेतिया, मोतिहारी, आरा, बक्सर, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, लखीसराय और बेगूसराय जिले में शनिवार को कहीं-कहीं पर मौसम खराब होने पर ठनका गिर सकता है।