ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम

Home / news / बिहार में शातिर चोरों का उत्पात: एकसाथ पांच घरों में चोरी की वारदात...

बिहार में शातिर चोरों का उत्पात: एकसाथ पांच घरों में चोरी की वारदात को दिया अंजाम, खौफ में ग्रामीण

18-Jul-2024 08:36 AM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: बिहार में पिछले कुछ महीने से चोरी की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि देखी जा रही है। शातिर चोर लगातार अपनी मौजूदगी का अहसास करा रहे हैं बावजूद पुलिस चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में विफल साबित हो रही है। ताजा मामला सहरसा से सामने आया है, जहां चोरों ने एक साथ पांच घरों को अपना निशाना बनाया है और लाखों की संपत्ति चुराकर फरार हो गए हैं।


दरअसल, पूरा मामला बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के पहलाम गांव का है, जहां अज्ञात चोरों ने बारी-बारी से पांच घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। एकसाथ पांच घरों में चोरी की घटना से सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। पहलाम गांव निवासी पिड़ित उत्तम बढ़ई के पुत्र पप्पू बढ़ई ने बताया कि अज्ञात चोरों ने घर के दरवाजे से घुसकर करीब 25 हजार रुपये नगदी व जेवरात की चोरी कर लिया। 


वहीं छोटेलाल तांती के पुत्र मंजो तांती के घर में चोरों ने घर का दरवाजा खोलकर मोबाईल, कपड़ा, दस हजार नगदी और जेवरात, तीसरे गृहस्वामी ललित दास की पत्नी ललिता देवी के घर से भी हजारों की सम्पत्ति चोरी कर लिया। इस घर से चोरों ने पांच हजार नगदी, कपड़ा व जेवरात चुरा लिया। जबकि सुरेंद्र बढ़ई व पांचवा सुखन शर्मा के घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। 


एक साथ पांच घरों में चोरी की घटना से गांव में लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं और कहते हैं कि अगर पुलिस सजग होती और अपनी ड्यूटी बखूबी निभाती तो चोरों की इतनी हिम्मत नहीं थी कि पांच घरों में एकसाथ चोरी की वारदात को अंजाम दे पाते। ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ गहरी नाराजगी देखी जा रही है।