Bihar News: आज भी जारी रहेगा CO संघ का हड़ताल, कल शाम मंत्री से मुलाकात के बाद समाप्ति पर बनी थी बात; जानिए फिर क्या हुआ Anant Singh : "मैं अनंत कुमार सिंह शपथ लेता हूं कि...", जेल में बंद मोकामा के बाहुबली विधायक आज लेंगे ओथ; दुलारचंद हत्याकांड में नहीं मिली जमानत Girls Hostel : बिहार के एक और गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की रहस्यमयी मौत, बीपी मंडल कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग की पढाई कर रही छात्रा का शव बरामद Patna police raid : पटना में पांच ठिकानों पर रेड, 13 लड़कियां और एक युवक हिरासत में; जानिए क्या रही वजह Economic Survey 2025-26: बिहार में अमीरी-गरीबी की खाई उजागर, पटना सबसे अमीर तो जानिए सबसे गरीब कौन; आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट ने बताया पूरा सच NEET Student Death Case: नीट छात्रा की मौत के बाद टूटी नींद ! CBI जांच के बीच बिहार के सभी गर्ल्स हॉस्टलों की जांच के आदेश, DM-SP को लिखा गया लेटर Bihar Budget 2026 : बिहार का आम बजट 2026 आज, वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव करेंगे पेश; इन लोगों को मिल सकता है बड़ा फायदा Bihar weather : बिहार के 19 जिलों में घना कोहरा, छपरा में दृश्यता 50 मीटर से कम, बारिश का अलर्ट बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप
20-Oct-2024 07:35 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: बिहार के सहरसा जिले में एक वार्ड पार्षद इन दोनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। सोशल मीडिया पर दिनेश मालाकार छाये हुए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में अब इनकी चर्चा होने लगी है। दरअसल दिनेश मालाकार बिहार के इकलौते वार्ड पार्षद हैं जो चाय और नाश्ते की दुकान चलाते हैं साथ ही अपने वार्ड की समस्या भी देखते हैं। चाय-नाश्ते की दुकान चलाने के साथ-साथ दिनेश मालाकार वार्ड की समस्या का तुरंत समाधान करते हैं। उनकी सादगी देखकर हर कोई हैरान हैं।
सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र स्थित रंगनिया में इनकी चाय और नाश्ते की दुकान है। वार्ड संख्या 14 के पार्षद दिनेश मालाकार कई वर्षों से चाय और नाश्ते की दुकान चला रहे हैं। सोशल मीडिया वो इन दिनों छाये हुए हैं। आज लोग उनकी चर्चा इसलिए कर रहे हैं कि दिनेश मालाकार सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद में वार्ड नंबर 14 के पार्षद हैं। एक पार्षद को चाय और नाश्ता बेचना पड़ रहा है। दिनेश मालाकार दुकान पर भूंजा बनाते भी बनाते हैं। जिसे लोग काफी पसंद करते हैं। इनकी दुकान पर लोगों की भीड़ लगी रहती है।
ये एक साथ दोनों काम बखूबी तरीके से निभाते हैं। ना केवल चाय और नाश्ते की दुकान चलाते हैं बल्कि वार्ड की समस्या को भी देखते हैं। दिनेश मालाकार अपने वार्ड की समस्या का भी समाधान करते हैं। वे सुबह से लेकर शाम तक अपनी चाय की दुकान पर समय देते हैं। फर्स्ट बिहार की टीम ने जब दिनेश मालाकार से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि वे लगातार दूसरी बार वार्ड पार्षद के पद पर निर्वाचित हुए हैं। हालांकि यह चाय की दुकान पहले से चलती आ रही है। इसी चाय और नाश्ते की दुकान से उनका घर चलता है।
वार्ड पार्षद दिनेश मालाकार आगे कहते हैं कि जब तक वो जीवित रहेंगे तब तक वार्ड का चुनाव लड़ते रहेंगे और यह चाय की दुकान भी चलती रहेगी। यह काम मेरा पेशा है और वार्ड पार्षद का काम मेरा दायित्व है। अभी के दौड़ में दोनों काम को बखूबी तरीके से निभा रहा हूं। क्षेत्र की जनता जब अपनी समस्या लेकर उनके दुकान पर आते हैं तो उस समस्या का वो समाधान भी करते हैं। उनके काम से वार्ड की जनता काफी खुश हैं। 


