ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : इस दिन से खुलेगा बिहार का फेमस वॉटरफॉल, गर्मियों में टूरिस्टों को मिलेगी यह सुविधा; जारी हुआ आदेश BIHAR NEWS : आज दिल्ली रवाना होंगे नीतीश कुमार, लेटर जारी होते ही बढ़ी हलचल; जानिए क्या है वजह अब गांव के बच्चे बनेंगे डिजिटल चैंपियन! सरकारी स्कूल में शुरू होगा यह ख़ास कोर्स; शिक्षा विभाग ने जारी किया लेटर Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट'

Home / news / बिहार में एक और मेडिकल कॉलेज की सौगात, CM नीतीश करेंगे उद्घाटन; राममंदिर...

बिहार में एक और मेडिकल कॉलेज की सौगात, CM नीतीश करेंगे उद्घाटन; राममंदिर से जुड़ा है कनेक्शन

11-Jan-2024 07:26 AM

By First Bihar

SAMSTIPUR : बिहार को इसी महीने एक और मेडिकल कॉलेज की सौगात मिलने वाली है। नीतीश सरकार के  वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बताया कि सरायरंजन प्रखंड के नरघोघी में बनकर तैयार श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज का 21 जनवरी को उद्घाटन होगा। उसी दिन से वहां ओपीडी सेवा भी शुरू हो जाएगी। इस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 500 बेड पर इलाज की सुविधा होगी। वहीं, 100 सीटों पर एमबीबीएस में दाखिले की तैयारी है।


वित्त मंत्री ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन की तिथि तय हो गयी है। 21 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इसका उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही उद्घाटन समारोह की तैयारी शुरू कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज शुरू होने से जिले के लोगों को बेहतर मेडिकल सुविधाएं मिलने लगेंगी।


मालूम हो कि, सरायरंजन और आसपास के लोग बेसब्री से इसके उद्घाटन का इंतजार कर रहे थे। समस्तीपुर के आस पास के जिलों के लोगों को भी इससे आधुनिक इलाज की सुविधा मिलेगी। बिहार के छात्रों को डॉक्टर के रूप में करियर संवारने का मौका मिलेगा। इसके साथ इलाके के लोगों को रोजगार के  अवसर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चालू हो जाने से मिलेंगे।


उधर, बुधवार को डीएम योगेंद्र सिंह ने मेडिकल कॉलेज के निर्माण का जायजा लिया और संबंधित एजेंसी को 21 से पहले काम पूरा कर लेने का निर्देश दिया। डीएम ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि समय से पहले सभी काम पूरे कर लिये जाएं। डीएम ने समय से निर्माण कार्य पूरा कराने के लिए अधिकारियों को अपने स्तर पर मॉनिटरिंग करने का आदेश दिया है। सीएम के आगमन को लेकर मेडिकल कॉलेज में भी विशेष तैयारी की जा रही है। एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए काम शुरू कर दिया है।