मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
30-Jul-2023 06:57 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में करीब 12 दिन बाद एक बार फिर से मानसून करवट बदली है। रविवार से 3 अगस्त तक सामान्य तौर पर अच्छी बारिश का पूर्वानुमान है। विशेष रुप से राजधानी पटना सहित दक्षिण मध्य में झमाझम बारिश के अनुमान जताया जा रहे हैं।आइएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले पांच दिन माॅनसून की द्रोणी रेखा बिहार के काफी करीब से गुजर रही है। इसी वजह से हवा और उसमें नमी की मात्रा बारिश के लिए अनुकूल बतायी जा रही है।
दरअसल, मौसम विभाग ने 30 जुलाई को राज्य भर में वज्रपात और बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही रोहतास, किशनगंज, कैमूर और गया जिलों में एक दो जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट है। इसके साथ ही उत्तर पश्चिमी बिहार और उत्तर मध्य बिहार के जिलों में अनेक जगहों पर जबकि दक्षिण पश्चिमी बिहार और दक्षिण मध्य बिहार के जिलों में भी आंशिक से मध्यम बारिश की संभावना बन रही है।
वहीं, सावन के महीने में मौसम के तल्ख मिजाज ने लोगों ने बेहाल कर दिया है। तीखी धूप और उमस के कारण लोग परेशान हैं। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से बुधवारको जारी रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटे के अंदर बक्सर राज्य का सबसे अधिक गर्म शहर रहा। शहर का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रहा। शहर का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। इस दौरान केवल आधा मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
आपको बताते चलें कि, राज्य में 30 जुलाई यानी आज पटना, पश्चिमी चंपारण, भभुआ, नालंदा और जमुई में बारिश का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा 31 जुलाई - भभुआ,रोहतास,नवादा और जमुई में बारिश का पूर्वानुमान है। वहीं, बिहार में अभी केवल तीन जिलों मसलन भागलपुर,बक्सर और किशनगंज में सामान्य बारिश दर्ज की है। हालांकि यहां भी बारिश की मात्रा माइनस में हैं। प्रदेश के शेष 35 जिलों में सामान्य से काफी कम बारिश दर्ज की गयी है।