पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़
12-Aug-2022 09:59 AM
KHAGARIA : बड़ी खबर खगड़िया से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक साथ दो लोगों की हत्या कर सनसनी फैला दी है। घटना महेशखूंट थाना क्षेत्र के गौछारी स्थित NH31 की है। दोनों युवक ट्रक के ड्राइवर और खलासी बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
पुलिस ने दोनों शवों को नेशनल हाईवे के पास बहियार से बरामद किया है। बताया जा रहा है कि बरौनी एनटीपीसी से कोयले का छाइ लेकर दोनों न्यू जलपाईगुड़ी जा रहे थे। लेकिन बीच रास्ते में बदमाशों ने लूटपाट के दौरान दोनों की हत्या कर दी और शव को सड़क के किनारे फेंक कर फरार हो गए हैं। पुलिस ने एनएच से ट्रक को भी बरामद कर लिया है।
मृतक ट्रक ड्राइवर की पहचान सारण के परसा थाना क्षेत्र स्थित अंजनी गांव निवासी सोने लाल राय और खलासी की पहचान परसा थाना क्षेत्र के बभनगामा निवासी रामदयाल सिंह के बेटे रामबाबू के रूप में की गई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है। एक साथ दो लोगों की हत्या से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।