मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
27-Jan-2023 05:41 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA - इस वक्त खबर बिहार के सहरसा कि है जहां जिला मुख्यालय के सराही स्थित के. पी. आरोग्य निकेतन निजी अस्पताल में सुलिंदाबाद के एक मरीज की मौत ऑपरेशन के तुरंत बाद ही हो गई। मौत की खबर के बाद गुस्साए परिजनों ने डॉक्टर पर शराब के नशे में ऑपरेशन करने व मरीज की जान ले लेने का आरोप लगा जमकर बवाल किया।
घटना शुक्रवार दोपहर की है। घटना को लेकर आक्रोशितो ने सराही मुख्य मार्ग को घंटों जामकर आरोपित डॉक्टर के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। मृतक मरीज सदर थाना क्षेत्र के सुलिंदाबाद के रहने वाले अशोक पौद्दार थे। लीवर में सूजन की शिकायत के बाद परिजनों द्वारा अशोक को बीते 11 जनवरी को डॉक्टर आरआर पटेल से मरीज को ठीक कर देने के मिले आश्वासन के बाद भर्ती कराया गया था। घटना को लेकर मृतक अशोक पोद्दार के पुत्र मुकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके पिता अशोक पोद्दार को लीवर में सूजन की शिकायत थी। पिता को पटना में दिखाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच जानकारी मिलने पर डॉ. आर. आर. पटेल से पिता को दिखाया। मरीज को देखने के बाद डॉ. आर. आर. पटेल ने मरीज के ईलाज को लेकर अस्वस्थ करते हुए कहा कि मरीज को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराएं। इसके बाद बीते 11 जनवरी को क्लीनिक में भर्ती कराया गया था। जहां 26 जनवरी को ऑपरेशन के बाद ही पिता की मौत हो गई।
मृतक मरीज के भतीजा मनीष कुमार पोद्दार ने डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि डॉक्टर द्वारा शराब पीकर मरीज का ऑपरेशन किया गया। डॉक्टर की लापरवाही बरतने के कारण मरीज को जान गवानी पड़ी। उन्होंने कहा कि डॉ. आर. आर. पटेल पूर्व में भी कई जान ले चुका है उन्होंने बताया कि बीते 15 दिनों से भर्ती मरीज का ऑपरेशन को लेकर डॉक्टर टालमटोल करता रहा 26 जनवरी को शराब पीकर डॉक्टर ने लापरवाही बरत मरीज का ऑपरेशन कर दिया। जिससे ऑपरेशन के कुछ ही देर के बाद मरीज की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि डॉ. आर. आर. पटेल बगैर डिग्री के क्लीनिक संचालित कर मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहा है। आक्रोशित लोगों ने प्रशासन से आरोपित डॉक्टर की अस्पताल को सील कर डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
इधर घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत करा आरोपी डॉक्टर के खिलाफ आवेदन देने और कार्यवाही करने की भरोसा जताया है। घटना के बाद से हो मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।