मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
01-Jun-2023 04:46 PM
By First Bihar
SAMASTIPUR: समस्तीपुर में दो लोगों की हत्या से इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है। एक तरफ बेखौफ बदमाशों ने जहां युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी तो वहीं दूसरी तरफ एक शख्स की गोली मारकर जान ले ली। दोनों की घटनाओं में पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन कर रही है।
पहली घटना सलहा पंचयात के सलहा गांव की है, जहां बदमाशों ने मो.जैनुल के 30 साल के बेटे मो. सलमान की चाकू मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बुधवार की रात खाना खाने के बाद सलमान टहलने के लिए खेतों की तरफ गया था। इसी दौरान बदमाशों ने चाकू से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।
वहीं दूसरी घटना बिथान थाना क्षेत्र के सिहमा गांव की है, जहां अपराधियों ने मौलवी यादव के 28 वर्षीय बेटे रणवीर यादव की गोली मारकर जान ले ली। बताया जा रहा है कि रणवीर बुधवार की रात दुकान बंद कर घर जा ही रहा था कि बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। खून से लथपथ रणवीर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।