RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
18-Mar-2024 07:33 PM
By RAJKUMAR
NALANDA: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। खासकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में अपराधी लगातार तांडव मचा रहे हैं। बेखौफ अपराधियों ने ज्वेलरी बनाने वाले एक कारीगर की दुकान को अपना निशाना बनाया है।
जानकारी के मुताबिक, लहेरी थाना क्षेत्र के लहेरी मोहल्ला स्थित ज्वेलरी कारीगरी की दुकान में पांच हथियारबंद अपराधियों ने घुसकर जमकर लूटपाट की। बदमाशों ने पहले कारीगर और मालिक को बंधक बना लिया और बाद में जो कुछ हाथ लगा लेकर फरार हो गए।
दुकान के संचालक मोहमद शमसुद्दीन ने बताया कि भागने के दौरान बदमाशों ने तीन राउंड फायरिंग भी की। कारीगर की माने तो घटना के वक्त दुकान में कोई भी ज्वेलरी मौजूद नहीं थी। जिसके कारण बड़ी लूट होते-होते बच गई हालांकि बदमाश दुकान में रखा कुछ कैश लूटकर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही लहेरी थाना की पुलिस मौक पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है।