अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
13-Nov-2020 11:00 AM
PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को बहुमत मिलने के बाद सरकार बनाने की तैयारी की जा रही है. सीएम को लेकर नीतीश कुमार का नाम फाइनल हैं, लेकिन डिप्टी सीएम को लेकर कई नामों पर चर्चा हो रही है.
कामेश्वर चौपाल सुर्खियों में
बिहार में बीजेपी की ओर से डिप्टी सीएम को लेकर नए नाम की चर्चा तेज हो गई है. इसमें अचानक बीजेपी के सीनियर नेता और आरएसएस से जुड़े कामेश्वर चौपाल का नाम सामने आया हैं. बताया जा रहा है कि दलित कार्ड को लेकर बीजेपी कामेश्वर चौपाल का डिप्टी सीएम बनाने को लेकर चर्चा हो रही हैं.
एयरपोर्ट पर समर्थकों ने लगाया नारा
कामेश्वर चौपाल जैसे ही आज पटना एयरपोर्ट पहुंचे तो उनके समर्थक नारा लगाने लगे. उनके समर्थक नारा लगा रहे थे कि बिहार का डिप्टी सीएम कैसा हो.. कामेश्वर चौपाल बाबू जैसा हो. इस नारे के बाद चर्चा और तेज हो गई है. कामेश्वर चौपाल ने कहा कि वह बीजेपी के कार्यकर्ता हैं. उनको पार्टी जो भी जिम्मेवारी देगी उसको वह नीतीश कुमार के साथ मिलकर निभाएंगे.
1989 में रखी थी राममंदिर के लिए पहली ईंट
1989 में जब राम मंदिर के नींव की पहली ईंट सुपौल के रहने वाले कामेश्वर चौपाल ने रही रखी थी. उस समय तब पूरे भारत के हिंदू विद्वानों ने कामेश्वर चौपाल के नाम का चयन किया था. इसका सबसे बड़ा वजह उनका दलित नेता होना था. चौपाल राम मंदिर आंदोलन में भी सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं. इसके अलावे वह बिहार बीजेपी के महामंत्री भी रह चुके हैं.