ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में राइफल क्लब का उद्घाटन: युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी के अवसर समस्तीपुर में कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा पुलिस की वर्दी में रील बनाना पड़ गया महंगा, 4 वीडियो क्रिएटर गिरफ्तार बिहार में जमीन खरीदना होगा महंगा!, अप्रैल से निबंधन दर में चार गुना बढ़ोतरी की संभावना, MVR भी बढ़ेगा 6-lane bridge : पटना से उत्तर बिहार का सफर होगा आसान, होली के बाद शुरू होगा यह 6-लेन पुल; CM नीतीश ने किया निरीक्षण Bihar Attendance App : बिहार में टीचर के अटेंडेंस को लेकर शिक्षा विभाग का नया आदेश, मंगलवार से हर हाल में करना होगा यह काम Bihar expressway : बिहारवासियों को मिली बड़ी सौगात, अब महज दो घंटों में तय होगी 5 घंटों वाली दूरी; शुरू होने जा रहा यह एक्सप्रेसवे Patna Medical College : PMCH में शिफ्टिंग की तारीख तय, फरवरी के इस डेट से नए भवन में शिफ्ट हो जाएंगे यह दो विभाग मुंगेर में रिश्तों का कत्ल: 13 वर्षीय छात्र की गला दबाकर हत्या, मुंहबोले दादा पर घर के चिराग को बुझाने का आरोप Indian Railway new rules : यदि दोस्तों के साथ जाना चाह रहे गोवा- मनाली या परिवार के वैष्णों देवी; तो जरूर पढ़ लें यह खबर, रेलवे ने नियमों में किया बड़ा बदलाव

बिहार में डेंगू का कहर जारी, भागलपुर में 4 की मौत, मुजफ्फरपुर में अब तक 22 मरीज भर्ती

बिहार में डेंगू का कहर जारी, भागलपुर में 4 की मौत, मुजफ्फरपुर में अब तक 22 मरीज भर्ती

12-Sep-2023 07:46 PM

By MANOJ KUMAR

BHAGALPUR/ MUZAFFAPUR: बिहार में डेंगू का कहर जारी है। डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या अस्पतालों में बढ़ती जा रही है। बिहार में डेंगू मरीजों की संख्या 900 से अधिक हो गयी है। वही झारखंड में 860 से अधिक लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं। बात भागलपुर की करे तो यहां डेंगू से चार मरीजों की मौत हो गयी है जबकि 9 मरीजों की हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल सभी को एचडीयू वार्ड में रखा गया है जहां पर सभी का इलाज चल रहा है। भागलपुर में डेंगू के मरीजों की संख्या 142 से ज्यादा हो गयी है।


वही बात मुजफ्फरपुर की करें तो यहां भी डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सोमवार को सोमवार को 8 नए मरीज मिलने के बाद मुजफ्फरपुर में अब डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। सभी मरीजों का इलाज SKMCH  में चल रहा है। भर्ती 3 मरीजों में चिकनगुनिया और डेंगू दोनों पाए गए हैं। जिले के कथैया के रामप्रवेश ठाकुर, अहियापुर सहबाजपुर निवासी राकेश राम और सरैया निवासी प्रमोद कुमार में चिकनगुनिया और डेंगू दोनों पाए गए हैं।


बता दें कि शहरी क्षेत्रों के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी डेंगू और चिकनगुनिया के मरीज मिल रहे हैं। सिविल सर्जन डॉ.यू.सी. शर्मा ने बताया कि सभी मरीजों की स्थिति अभी ठीक है किसी को भी अब बुखार नहीं हो रहा, ठीक होने के बावजूद डेंगू मरीजों को दो दिनों तक अंडर ऑब्जर्वेशन रखना है। वही पटना में डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या 215 से ज्यादा हो गयी है। 


वही नालंदा में 10, मुंगेर में 9, वैशाली में 40, नवादा में 10, जहानाबाद में 3, गया में 47, पूर्वी चंपारण में 18, मुजफ्फरपुर में 22, सीवान में 5 और गोपालगंज में एक डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या है। डेंगू और चिकनगुनिया के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं इसे लेकर लोगों में जागरुकता फैलाई जा रही है। उन्हें बताया जा रहा है कि इस बीमारी से कैसे बचा जाए और क्या-क्या सावधानियां बरती जाए। वही डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी सिविल सर्जन को अस्पतालों में इलाज की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित रखने के निर्देश दिया हैं। विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने दवा और प्लेटलेट्स की व्यवस्था करने का निर्देश सीएस को दिया है।