पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
02-Dec-2023 07:43 PM
By First Bihar
PURNEA: खबर पूर्णिया से आ रही है, जहां अवैध वसूली करने वाले बिहार पुलिस के दारोगा समेत 9 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्शन हुआ है। एसपी ने अवैध वसूली करने के आरोप में सभी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। एसपी को सूचना मिली थी कि आरोपी पुलिसकर्मी गस्ती के दौरान मछली लोड़ गाड़ियों से अवैध वसूली करते हैं।
जिन पुलिस कर्मियों पर गाज गिरी है, उनमें दारोगा दिनेश चंद्र मिश्रा, सदर थाना के दारोगा जितेंद्र यादव, बायसी थाना के सहायक दारोगा वीरेंद्र कुमार सिंह, बायसी थाना सहायक दारोगा दिनेश यादव, सिपाही सूरज कुमार, बायसी थाना सिपाही बबलू कुमार, बायसी थाना सिपाही नीतीश कुमार, बायसी थाना में पदस्थापित सिपाही सुजीत कुमार, डगरूआ थाना डीपीसी उमेश कुमार सिंह शामिल हैं।
दरअसल, बीते 30 नवंबर को ट्रैफिक डीएसपी कौशल किशोर कमल के औचक निरीक्षण के दौरान 9 पुलिस कर्मियों को द्वारा अवैध वसूली करते हुए पाया गया था। डीएसपी ने इन पुलिसकर्मियों को वसूली करते रंगे हाथ पकड़ा था। सभी एनएच-31 पर मछली की गाड़ी से वसूली कर रहे थे। एसपी आमिर जावेद ने मामले में कार्रवाई करते हुए सभी 9 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।