ब्रेकिंग न्यूज़

GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी

Home / news / बिहार: दर्दनाक हादसे में नाबालिग की मौत : पानी के लिए मोटर चलाया...

बिहार: दर्दनाक हादसे में नाबालिग की मौत : पानी के लिए मोटर चलाया और चली गई जान

16-Jun-2024 02:03 PM

By First Bihar

KAIMUR : कैमूर में पानी पीने के लिए मोटर चालू करने गया एक नाबालिग लड़का समरसेबल के पास गिरे बिजली की तार के करंट की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना सोनहन थानाक्षेत्र के बाघी गांव की है।


मृतक किशोर की पहचान सोनहन थानाक्षेत्र के बाघी गांव निवासी चंद्रमा बिंद के 14 वर्षीय बेटे इंद्रजीत कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि इंद्रजीत को तेज प्यास लगी थी। वह समरसेबल चालू करने चला गया। वहीं पर बिजली का एक नंगा तार नीचे गिरा हुआ था। जिसे वह देख नहीं सका और उसी के चपेट में आ गया।


इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में गंभीर रूप से झुलसे किशोर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।