PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार
30-Apr-2024 06:46 AM
By Ajit Kumar
BHAGALPUR : बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है। जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की जान चली गई। सभी लोग स्कॉर्पियो पर सवार होकर बाराज जा रहे थे। इसी दौरान बीच रास्ते में एक गिट्टी लदा हाईवा स्कॉर्पियो पर पलट गया। जिससे स्कॉर्पियो सवार 6 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना भागलपुर-कहलगांव मुख्य मार्ग NH- 80 पर घोघा के आमापुर के पास की है।
जानकारी के मुताबिक तीन स्कॉर्पियो पर सवार बाराती मुंगेर के हवेली खड़गपुर के गोवड्डा से पीरपैंती के खिदमतपुर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहा गिट्टी लदा हाईवा अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही घोघा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और एनएच-80 का निर्माण कर रही एजेंसी की जेसीबी और अन्य संसाधनों से मलबा हटाने का काम शुरू किया गया।
इस घटना के दौरान देर रात तक एनएच पर अफरा-तफरी का मची रही। काफी मशक्कत के बात स्कॉर्पियो सवार तीन लोगों को तो घायल अवस्था में बाहर निकाल लिया गया लेकिन 6 लोगों की दम घुटने से मौत हो चुकी थी। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।