BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत
27-Feb-2023 08:08 PM
By First Bihar
CHHAPRA: बड़ी खबर छपरा से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। घटना पानापुर सतजोड़ा मुख्य मार्ग पर दुबौली ब्रह्मस्थान के पास की है। यहां सोमवार की दोपहर अपराधियों ने सीएसपी संचालक से हथियार के बल पर दो लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।
पकड़ी नरोत्तम गांव निवासी पीड़ित सीएसपी संचालक पप्पू कुमार सिंह सतजोड़ा बाजार में एसबीआई का सीएसपी चलाते हैं। बताया जाता है कि सोमवार की दोपहर पप्पू कुमार भारतीय स्टेट बैंक की तरैया शाखा से रुपये की निकासी कर सतजोड़ा लौट रहे थे। इसी बीच बाइक से पीछा कर रहे अपराधियों ने दुबौली ब्रह्मस्थान के पास उन्हें ओवरटेक कर रोका।जिससे सीएसपी संचालक की बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क के किनारे गड्ढे में जा गिरा। इसके बाद अपराधियों ने रुपयों से भरा बैग छीन लिया।
विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इसके बाद बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सूचना पाकर डीएसपी इंद्रजीत बैठा भीपानापुर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।